Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में तीन मामलों में हुए पेश

इसमें उनकी पत्नी भी आरोपित थी। उनपर बाबा मन्दिर में पंडा धर्म रक्षिणी सभा के महामंत्री के साथ विवाद का आरोप था। इस केस में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया और वे केस से बरी हो गए।

03 Apr 2024

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में तीन मामलों में हुए पेश

दुमका। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे दुमका के एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में बुधवार को तीन मामलों में पेश हुए। इसमें एक मामला देवघर के बाबा मंदिर थाना का था। इसमें उनकी पत्नी भी आरोपित थी। उनपर बाबा मन्दिर में पंडा धर्म रक्षिणी सभा के महामंत्री के साथ विवाद का आरोप था। इस केस में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया और वे केस से बरी हो गए।

दूसरा मामला मधुपुर थाना क्षेत्र का था, जहां मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में झंडा बांधने को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 06 अप्रैल की तारीख दी है। एक अन्य मामला भी आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित था।

कोर्ट के बाहर भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने कहा कि उनके खिलाफ विपक्ष के पास कोई दमदार नेता नहीं है। यदि जेएमएम कोई प्रत्याशी देगा तो वो चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस यदि प्रदीप यादव उम्मीदवार बनाती है तब भी वो प्रचार नहीं करेंगे। सीधे रिजल्ट लेने जाएंगे।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News