Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

राज्यपाल से लंबे समय बाद राज भवन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुलाकात

संवैधानिक प्रावधानों के तहत, राज्यपाल को आपराधिक मामलों में पद पर रहते हुए कानूनी कार्रवाई से सुरक्षा प्राप्त

09 Dec 2024

राज्यपाल से लंबे समय बाद राज भवन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुलाकात

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लंबे अंतराल के बाद सोमवार शाम राजभवन में राज्यपाल डॉक्टर सी.वी. आनंद बोस से मुलाकात की है। लंबे समय तक राजभवन और राज्य सरकार के बीच चले तनाव के बाद दोनों संवैधानिक और प्रशासनिक प्रमुखों की यह मुलाकात बेहद खास मानी जा रही है। इसके बाद राजभवन और सरकार के बीच मधुर रिश्तों की संभावना है।
बैठक में क्या बात हुई इस पर विस्तार से जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन राजभवन के सूत्रों ने बताया है कि यह शिष्टाचार मुलाकात है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राजभवन में आमंत्रित किया था जिसका मान रखते हुए मुख्यमंत्री मिलने के लिए गई थीं। राज्यपाल के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं और करीब एक घंटे के करीब दोनों के बीच बातचीत हुई है। खुद राज्यपाल डॉक्टर बोस ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्यमंत्री का स्वागत राजभवन में किया।
मई 2024 में राजभवन की एक अस्थायी महिला कर्मचारी ने राज्यपाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। यह शिकायत सबसे पहले राजभवन पुलिस चौकी में और बाद में हेयर स्ट्रीट थाने में दर्ज की गई थी। हालांकि, राज्यपाल ने इन आरोपों को साजिश करार देते हुए कहा था कि यह उन्हें बदनाम करने का प्रयास है। संवैधानिक प्रावधानों के तहत, राज्यपाल को आपराधिक मामलों में पद पर रहते हुए कानूनी कार्रवाई से सुरक्षा प्राप्त है।
इस घटना के बाद ममता बनर्जी ने राज्यपाल से दूरी बना ली थी और सार्वजनिक रूप से कहा था कि वह राजभवन नहीं जाएंगी। लेकिन आज की मुलाकात ने राजनीतिक हलचल को बढ़ा दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राज्यपाल से लंबे समय बाद राज भवन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुलाकात
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज सोमवार शाम राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस के निमंत्रण पर राजभवन में उनसे मुलाकात कर सकती हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News