Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भीषण गर्मी को देखते हुए बिहार के सभी विद्यालय 11 जून से 15 जून तक रहेंगे बंद

इस दौरान विद्यालयों में शिक्षकों की भी छुट्टी रहेगी। केके पाठक की विदाई के बाद शिक्षकों के लिए यह राहत भरी खबर है।

10 Jun 2024

भीषण गर्मी को देखते हुए बिहार के सभी विद्यालय 11 जून से 15 जून तक रहेंगे बंद

पटना। प्रदेश भर में भीषण गर्मी और हिटवेव को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों को आगामी 15 जून तक के लिए बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है। इस दौरान विद्यालयों में शिक्षकों की भी छुट्टी रहेगी। केके पाठक की विदाई के बाद शिक्षकों के लिए यह राहत भरी खबर है।

बिहार सरकार के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की तरफ से सोमवार को जारी आदेश में कहा गया है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से 14 जून तक राज्य के अनेक स्थानों में भीषण गर्मी और लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस अलर्ट को ध्यान में रखते हुए 11 से 15 जून तक सभी विद्यालयों में छुट्टी घोषित किया जाता है। इस दौरान सभी विद्यालयों के शिक्षक भी अवकाश पर रहेंगे।

बिहार में भीषण गर्मी के कारण पिछले दिनों विद्यालयों में बच्चों और शिक्षकों के बेहोश होने की खबरें सामने आने के बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर 9 जून तक सभी विद्यालयों में छुट्टी घोषित कर दी गई थी लेकिन शिक्षकों को स्कूल आना पड़ रहा था। छुट्टी खत्म होने के बाद आज जैसे ही स्कूल खुले फिर से राज्य के अलग-अलग हिस्सों से विद्यालयों में बच्चों के बेहोश होने की खबर आई। उधर, मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग ने भी भीषण गर्मी और हिटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया और लोगों को तमाम तरह की सावधानी बरतने की सलाह दी। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने एक बार फिर से विद्यालयों में छुट्टी का फैसला लिया और 15 जून तक सभी विद्यालयों की छुट्टी कर दी गई है। बड़ी बात यह है कि इस बार बच्चों के साथ साथ शिक्षकों को भी छुट्टी दे दी गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News