Please wait

हिमाचल पर टूटा कहर, एक दिन में 41 की मौत, मुख्यमंत्री ने की बचाव कार्य की समीक्षा

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने हाहाकार मचा दिया है। राज्य के विभिन्न जिलों में भूस्खलन और बाढ़ से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को बताया कि पिछले दो दिन से हो रही भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश के इतिहास में एक दिन में सबसे अधिक 41 लोगों की बहुमूल्य जान गई है, जबकि 13 लोग अभी भी लापता हैं।
 

14 Aug 2023

हिमाचल पर टूटा कहर, एक दिन में 41 की मौत, मुख्यमंत्री ने की बचाव कार्य की समीक्षा

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने हाहाकार मचा दिया है। राज्य के विभिन्न जिलों में भूस्खलन और बाढ़ से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को बताया कि पिछले दो दिन से हो रही भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश के इतिहास में एक दिन में सबसे अधिक 41 लोगों की बहुमूल्य जान गई है, जबकि 13 लोग अभी भी लापता हैं।

मुख्यमंत्री सुक्खू सोमवार शाम को शिमला में बुलाई गई आपात बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राज्य में भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति और बचाव व राहत कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस भीषण त्रासदी के बाद इस बार स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। कार्यक्रम में सिर्फ ध्वजारोहण, परेड और मुख्य अतिथि का संबोधन ही होगा।

शिमला में भूस्खलन और बाढ़ से भारी तबाही

राजधानी शिमला में भूस्खलन और बाढ़ से भारी तबाही हुई है। सोमवार को शहर के बालूगंज थाना अंतर्गत आने वाले समरहिल और फागली इलाकों में भूस्खलन की घटनाओं में 13 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 15 लोग चोटिल हुए। शिव मंदिर से आठ शव बरामद हुए हैं। इनमें तीन बच्चे, एक महिला और चार पुरुष के शव हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दोबारा फ्लड आने से बचाव कार्य रोकना पड़ा। शिव बावड़ी मंदिर में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत व बचाव कर्मी डटे हुए हैं। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक भूस्खलन के दौरान मंदिर में मौजूद करीब एक दर्जन लोग अभी लापता हैं।

ये हादसा सोमवार सुबह सवा सात बजे के करीब हुआ, जब मंदिर में लोग जलाभिषेक करने पहुंचे थे। मंदिर में हवन यज्ञ और प्रसाद बनाने की भी तैयारी चल रही थी। पल भर में मंदिर का नामो-निशान मिट गया।

उधर शिमला के ही फागली में भी भूस्खलन से कई अस्थायी घर क्षतिग्रस्त हुए। यहां मां व बेटी सहित पांच लोगों की मौत हो गई। मृतक मां व बेटी की पहचान कमला ठाकुर (52) पत्नी जनक ठाकुर और पूजा ठाकुर (21) पुत्री जनक ठाकुर के रूप में हुई है। जबकि एक दर्जन लोगों को मलबे से निकाला गया। ये आइंजीएमसी में उपचाराधीन हैं।

18 अगस्त तक बारिश से राहत नहीं, येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं है। विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 20 अगस्त तक राज्य में मौसम खराब रहेगा। 18 अगस्त तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान यानी 15 अगस्त को भारी बारिश होने की आशंका है।

कांगड़ा और सुजानपुर में सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान कांगड़ा में सर्वाधिक 27 सेंटीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा सुजानपुर टीहरा व धर्मशाला में 25-25, पालमपुर में 22, गुलेर में 19, जोगेंद्रनगर, नगरोटा सूरियां में 18-18, कटुआला, सुंदरनगर में 17-17, बलद्वारा में 15, मंडी में 14, बरठीं में 13, नाहन में 11, घुमारवीं व कसौेली में 10-10 सेंटीमीटर वर्षा हुई।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News