Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

विश्व कप सेमीफाइनल के लिए मैच अधिकारियों की घोषणा: टकर अपने 100वें वनडे में करेंगे अंपायरिंग

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के बीच पहला सेमीफाइनल मैच वानखेड़े स्टेडियम में 15 नवंबर को खेला जाएगा। मैच में ऑस्ट्रेलिया के टकर और इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ ऑन-फील्ड अंपायर होंगे।

13 Nov 2023

विश्व कप सेमीफाइनल के लिए मैच अधिकारियों की घोषणा: टकर अपने 100वें वनडे में करेंगे अंपायरिंग

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एकदिवसीय विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले लिए मैच अधिकारियों की घोषणा कर दी है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 सेमीफाइनल के दौरान रॉड टकर अपने 100वें वनडे मैच में अंपायरिंग करेंगे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के बीच पहला सेमीफाइनल मैच वानखेड़े स्टेडियम में 15 नवंबर को खेला जाएगा। मैच में ऑस्ट्रेलिया के टकर और इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ ऑन-फील्ड अंपायर होंगे।

इलिंगवर्थ 2019 सेमीफाइनल मैच में भी ऑन-फील्ड अंपायर थे, जब न्यूजीलैंड ने ओल्ड ट्रैफर्ड में दो दिनों तक चले मौसम से प्रभावित मैच में 18 रन से जीत हासिल की थी, जबकि टकर तीसरे अंपायर थे। टकर ने जनवरी 2009 में अपने पहले वनडे में अंपायरिंग की थी और उनके इस ऐतिहासिक मैच में तीसरे अंपायर जोएल विल्सन, चौथे अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक और मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट शामिल होने वाले हैं।

रिचर्ड केटलबोरो भी इस टूर्नामेंट के दौरान बतौर अंपायर एकदिवसीय मैचों के शतक तक पहुंच गए हैं और कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच उनका 100वां एकदिवसीय मैच होगा।

सेमीफाइनल के लिए मैच अधिकारी:

सेमीफाइनल एक: भारत बनाम न्यूजीलैंड, बुधवार 15 नवंबर, मुंबई।

मैदानी अंपायर: रिचर्ड इलिंगवर्थ और रॉड टकर

तीसरा अंपायर: जोएल विल्सन।

चौथा अंपायर: एड्रियन होल्डस्टॉक।

मैच रेफरी: एंडी पायक्रॉफ्ट

सेमीफाइनल दो: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, गुरुवार 16 नवंबर, कोलकाता।

मैदानी अंपायर: रिचर्ड केटलबोरो और नितिन मेनन

तीसरा अंपायर: क्रिस गैफ़नी।

चौथा अंपायर: माइकल गफ।

मैच रेफरी: जवागल श्रीनाथ

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News