वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
आईसीसी टी20 महिला वर्ल्ड कप के सेमी फाइनल में भारत की हार, 5 रनों से जीती ऑस्ट्रेलियाई टीम। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 172 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। हरमनप्रीत और जेमिमा ने जुझारूपन दिखाया मगर या नाकाफी साबित हुआ।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज आईसीसी टी20 महिला वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया. भारत पांच रन से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अर्धशतकीय पारी बेकार हो गयी। ऑस्ट्रेलिया का सामना फाइनल मुकाबले में अब दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा।
आज के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 172 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। लगातार विकेट गिरने के बावजूद भारत ने बेहतर गति से रन बनाये, लेकिन पांच रन से यह मुकाबला हार गया।
भारत स्क्वॉड: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, देविका वैद्य, शिखा पांडे, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका ठाकुर सिंह, राधा यादव, हरलीन देओल, अंजलि सरवानी, यस्तिका भाटिया