Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

बेन स्टोक्स को लेकर धोनी ने बनाया ‘खुफिया’ प्लान

.स्टोक्स को कहां और कैसे इस्तेमाल किया जाएगा इसका प्लान धोनी ने तैयार कर लिया है

31 Mar 2023

बेन स्टोक्स को लेकर धोनी ने बनाया ‘खुफिया’ प्लान

नई दिल्ली। चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2023 जीतने के लिए एक बड़ा खिलाड़ी अपने स्क्वाड में शामिल किया है। खिलाड़ी का नाम है बेन स्टोक्स जो कि बल्ले, गेंद और फील्डिंग के दम पर पूरा मैच पलटने का दम रखते हैं। स्टोक्स को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 16।25 करोड़ की बड़ी कीमत पर खरीदा। इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर से उम्मीद है कि जिस तरह का प्रदर्शन वो इंटरनेशनल लेवल पर करते हैं वैसा ही वो सीएसके के लिए आईपीएल में भी करेंगे।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर इस खिलाड़ी का कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कैसे इस्तेमाल करेंगे? आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इसके बारे में चेन्नई सुपरकिंग्स का कोई खिलाड़ी नहीं जानता।इस बात का खुलासा चेन्नई की टीम में इसी साल शामिल हुए अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने किया है। रहाणे ने हिंदुस्तान टाइम्स से खास बातचीत में बताया कि स्टोक्स को कैसे इस्तेमाल किया जाएगा इसकी रणनीति सिर्फ धोनी के दिमाग में है। रहाणे ने बताया कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में स्टोक्स को कहां और कैसे इस्तेमाल किया जाएगा इसका प्लान धोनी ने तैयार कर लिया है

वैसे खबरें ये हैं कि बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपरकिंग्स सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर इस्तेमाल करेगी। दरअसल स्टोक्स को न्यूजीलैंड दौरे पर घुटने में चोट लग गई थी। एहतियातन ये खिलाड़ी आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों में गेंदबाजी नहीं करेगा। मतलब स्टोक्स चेन्नई के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज होंगे। हालांकि ये बात कितनी सही है इसका पता आईपीएल 2023 के पहले मैच में चल जाएगा।

बता दें धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के एक प्रोग्राम में सभी नए खिलाड़ियों का स्वागत किया और उन्हें टीम की जर्सी सौंपी। धोनी ने बेन स्टोक्स को कहा कि तुम नए खिलाड़ी नहीं हो लेकिन चेन्नई के लिए तुम नए हो। स्टोक्स को चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में खरीदा था। टीम के सीईओ काशी विश्वनाथन ने बताया था कि स्टोक्स को खरीदने के बाद धोनी काफी खुश थे। दरअसल स्टोक्स जैसा खिलाड़ी टीम को ज्यादा मजबूती देता है। अब देखना ये है कि स्टोक्स चेन्नई और धोनी की उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News