Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

शाहरुख को गले लगाकर इमोशनल हुईं सुहाना, केकेआर की जीत के बाद खान परिवार की खुशी सातवें आसमान पर

किंग खान की टीम ने 10 साल बाद तीसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है।

27 May 2024

शाहरुख को गले लगाकर इमोशनल हुईं सुहाना, केकेआर की जीत के बाद खान परिवार की खुशी सातवें आसमान पर

शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया। मैच के बाद शाहरुख खान के परिवार और केकेआर के खिलाड़ियों ने मैदान पर मिलकर जश्न मनाया। जिसका का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। किंग खान की टीम ने 10 साल बाद तीसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है।

अहमदाबाद में पहले क्वालीफायर मैच के बाद स्वास्थ्य समस्याओं के कारण शाहरुख खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद क्या किंग खान फाइनल मैच में शामिल होंगे या नहीं? इस बात को लेकर उनके फैंस असमंजस में थे। आखिरकार किंग खान अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए एक ही दिन में घर से बाहर निकल गए। रविवार 26 मई दोपहर को शाहरुख अपने पूरे परिवार के साथ चेन्नई के लिए रवाना हुए। इस मौके पर उनकी बेटी सुहाना, पत्नी गौरी खान, दोनों बच्चे आर्यन और अबराम, मैनेजर पूजा ददलानी, अनन्या पांडे, शनाया कपूर मौजूद रहे।

केकेआर की जीत के बाद खान परिवार जश्न मनाता नजर आया। मैच जीतते ही सुहाना की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। स्टेडियम में देखा गया कि शाहरुख को गले लगाकर उनके लाड़ली बेटी भावुक हो गयी। इसके बाद किंग खान अपने छोटे बेटे अबराम और आर्यन को भी ले गए। केकेआर की जीत के बाद शाहरुख, उनका परिवार और दोस्त बेहद खुश थे। फिलहाल सुहाना का शाहरुख को इमोशनल होकर गले लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हर जगह वायरल हो रहा है।

आईपीएल 2024 का फाइनल मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में शाहरुख की केकेआर टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया। इस मैदान पर 2012 में केकेआर ने अपना पहला खिताब जीता था। फिर 2014 और उसके दस साल बाद रविवार 26 मई 2024 को केकेआर की टीम तीसरी बार चैंपियन बनी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News