Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका, जोश हेजलवुड सीरीज से बाहर

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट के कारण चल रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं।

20 Feb 2023

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका, जोश हेजलवुड सीरीज से बाहर

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट के कारण चल रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम चार मैचों की टेस्ट सीरीज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 2-0 से पीछे चल रही है। हेजलवुड पहले दो मैचों में भी टीम का हिस्सा नहीं थे।

क्रिकेट.कॉम.एयू के अनुसार, मुख्य कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने खुलासा किया कि हेजलवुड की एड़ी में चोट है, जिसके कारण वह अपने रिहैबिलिटेशन को जारी रखने के लिए घर वापस जा रहे हैं। हालांकि, स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को इंदौर में तीसरे टेस्ट के लिए फिट घोषित किया गया है और तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की कतार में हैं।

हेजलवुड हाल के सप्ताहों में प्रशिक्षण में पूरी तरह से फिट होने के लिए काम कर रहे थे, लेकिन अब यह पता चला है कि वह अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं। वह सिडनी में अपने घर पर रिकवरी और रिहैबिलिटेशन जारी रखेंगे। हालांकि, स्टार्क और ग्रीन की चोटों से उबरने से ऑस्ट्रेलिया ने राहत की सांस ली है। मैकडॉनल्ड ने ग्रीन और स्टार्क को 100 प्रतिशत फिट घोषित करते हुए कहा कि दोनों अगला टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं।

स्पिनर टॉड मर्फी, जिन्होंने नागपुर में शुरुआती टेस्ट में पदार्पण किया और सात विकेट लिए, वे भी साइड स्ट्रेन से जूझ रहे हैं, लेकिन कोच ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह 1 मार्च से शुरू होने वाले इंदौर टेस्ट के लिए समय पर ठीक हो जाएंगे। बता दें कि चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में ऑस्ट्रेलियाई टीम 2-0 से पीछे चल रही है। ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट मैच में एक पारी और 132 रन व दूसरे मैच में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News