Please wait

जिम्बाब्वे ने 100 रन से गंवाया दूसरा टी-20, मुकेश-अवेश को 3-3 विकेट

शुभमन के जल्द आऊट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने 47 गेंदों पर शतक जड़कर बड़ी राहत दी।

07 Jul 2024

जिम्बाब्वे ने 100 रन से गंवाया दूसरा टी-20, मुकेश-अवेश को 3-3 विकेट

 टीम इंडिया ने हरारे के मैदान पर जिमबाब्वे टीम को दूसरे टी20 मुकाबले में 100 रन से करारी हार दी है। पहली मैच में 13 रन से हारने के बाद टीम इंडिया ने दूसरे टी20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए जोरदार शुरूआत की थी। शुभमन के जल्द आऊट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने 47 गेंदों पर शतक जड़कर बड़ी राहत दी। इस दौरान एक छोर संभाले खड़े ऋतुराज गायकवड़ ने भी 47 गेंदों पर 77 रन बनाए। रिंकू सिंह ने 22 गेंदों पर 5 छक्कों की मदद से 48 रन बनाकर स्कोर 234 तक पहुंचा दिया। जवाब में खेलने उतरी जिमबाब्वे की टीम 134 रन पर ऑलआऊट हो गई। भारत की ओर से मुकेश कुमार ने 37 रन देकर 3 तो अवेश खान ने 15 रन देकर 3 विकेट लीं। इसी के साथ पांच टी20 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। 

शुभमन गिल फ्लॉप : दूसरे टी20 में भारतीय कप्तान शुभमन गिल कुछ खास नहीं कर पाए और दूसरे ही ओवर में महज 2 रन बनाकर आऊट हो गए। शुभमन ने पहले टी20 में अपने विकेट गंवाने पर अफसोस जताया था लेकिन दूसरे टी20 में वह इससे सबक नहीं ले सके। इसी बीच अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवड़ ने स्कोर आगे बढ़ाया। अभिषेक जरूरत आक्रमक रूप में दिखे लेकिन पिच धीमी होने के कारण वह भी गेंद को सही कनेक्ट करने में संघर्ष करते नजर आए। 

अभिषेक और ऋतुराज ने पावरप्ले निकलने के बाद अपने बल्लों का मुंह खोला। इस दौरान अभिषेक बड़े शॉट लगाते नजर आए। सिकंदर रजा को भी आड़े हाथों लिया। इसी बीच ऋतुराज भी क्लासिक बाऊंड्रीज लगाते दिखे। ऋतुराज पहले टी20 में 7 रन बनाकर आऊट हो गए थे लेकिन इस मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। अभिषेक ने गेंदबाज डियान मायर्स की खूब क्लास लगाई। उन्होंने इस ओवर से 28 रन खींच लिए। इसी ओवर में उन्होंने अपनी फिफ्टी भी पूरी की। 

अभिषेक ने फिफ्टी पूरी करते ही अपने बल्ले की धार तेज कर दी। मायर्स की ओवर से 28 रन खींचने के बाद अभिषेक ने सिकंदर रजा को भी आड़े हाथों लिया। हालांकि इसी ओवर में अभिषेक विकेट के बीच कैच आऊट से भी बचे। 14वें ओवर की शुरूआत पर अभिषेक 82 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने मस्काजदा की लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाकर 46 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। वह भारत की ओर से टी20 में तीसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। 

अभिषेक के आऊट होने के बावजूद भी ऋतुराज गायकवड़ और रिंकू सिंह ने रन गति को धीमे नहीं होने दिया। दोनों ने एक एक कर जिमबाब्वे के गेंदबाजों को निशाना बनाया और ताबड़तोड़ शॉट लगाए। ऋतुराज जो शुरूआती ओवरों में धीमे थे, ने अचानक गेयर बदला और बड़े शॉट लगाए। उनका रिंकू सिंह ने बाखूबी साथ दिया। रिंकू ने तो इस दौरान छक्का मारकर गेंद स्टेडियम से बाहर फेंक दी। दोनों ने टीम का स्कोर 200 पार करवाया।

रिंकू ने अंत के ओवरों में ताबड़तोड़ छक्के लगाए और टीम का स्कोर 234 तक पहुंचा दिया। इस तरह ऋतुराज गायकवड़ 47 गेंदों पर 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 77 रन तो रिंकू सिंह 22 गेंदों पर 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 48 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। भारतीय बल्लेबाज की ओर से पारी में 14 छक्के लगाए गए। इसमें अभिषेक ने 8, ऋतुराज ने 1 तो रिंकू सिंह ने 5 छक्के लगाए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News