Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मोदी-अल्बानीज ने जिस मैच में लिया हिस्सा, उसे लेकर दी थी धमकी; दो गिरफ्तार

आरोपियों की गिरफ्तारी मध्य प्रदेश से हुई है। आरोपियों ने सिम बॉक्स तकनीक का इस्तेमाल करते हुए धमकी दी थी। इसके बाद अहमदाबाद क्राइम ब्रांच और साइबर सेल आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। पुलिस ने पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की विभिन्न लोकेशन पर नजर रखी।

12 Mar 2023

मोदी-अल्बानीज ने जिस मैच में लिया हिस्सा, उसे लेकर दी थी धमकी; दो गिरफ्तार

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी खालिस्तान समर्थक संगठनों से जुड़े हैं। दरअसल आरोपियों ने अहमदाबाद में जारी भारत ऑस्ट्रेलिया मैच में बाधा डालने की धमकी दी थी। गौरतलब है कि इस टेस्ट मैच के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भी मौजूद रहे थे। इसके बाद से ही अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। 

आरोपियों की गिरफ्तारी मध्य प्रदेश से हुई है। आरोपियों ने सिम बॉक्स तकनीक का इस्तेमाल करते हुए धमकी दी थी। इसके बाद अहमदाबाद क्राइम ब्रांच और साइबर सेल आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। पुलिस ने पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की विभिन्न लोकेशन पर नजर रखी।

आखिरकार दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के रीवा और सतना से गिरफ्तार किए गए हैं। जांच में पता चला है कि पाकिस्तान के फर्जी ट्विटर हैंडल्स भी इसमें शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी खालिस्तान संगठनों के समर्थक बताए जा रहे हैं। 

बता दें कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भारत दौरे पर आए थे। इस दौरान एंथनी अल्बानीज ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अहमदाबाद स्टेडियम में हो रहे भारत ऑस्ट्रेलिया मैच का भी लुत्फ उठाया। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के दौरे में भारत ने हिंदू मंदिरों पर ऑस्ट्रेलिया में हो रहे हमलों का भी मामला उठाया। जिस पर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News