Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

अदन की खाड़ी में विदेशी जहाज पर ड्रोन हमला, भारत ने दिया सटीक जवाब

भारतीय नौसेना के मिशन में तैनात गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस विशाखापत्तनम को समुद्री डकैती रोधी अभियानों के लिए अदन की खाड़ी में तैनात किया गया है।

18 Jan 2024

अदन की खाड़ी में विदेशी जहाज पर ड्रोन हमला, भारत ने दिया सटीक जवाब

नई दिल्ली। अदन की खाड़ी में मार्शल द्वीप के ध्वज वाले जहाज एमवी जेनको पिकार्डी पर ड्रोन से हमला हुआ है, जिससे जहाज में आग लग गई। समुद्री डकैती रोकने के लिए तैनात भारतीय नौसेना के जहाज ने तत्काल हमले का जवाब दिया। जहाज पर सवार चालक दल के सभी 22 सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इनमें 9 भारतीय हैं।

भारतीय नौसेना के मिशन में तैनात गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस विशाखापत्तनम को समुद्री डकैती रोधी अभियानों के लिए अदन की खाड़ी में तैनात किया गया है। बुधवार की रात 11.11 बजे मार्शल द्वीप के ध्वज लगे जहाज एमवी जेनको पिकार्डी पर ड्रोन हमला होने की जानकारी मिली। अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती रोधी गश्त कर रहे भारतीय युद्धपोत विशाखापत्तनम ने संकट कॉल को स्वीकार करके तेजी से जवाब दिया।

भारतीय जहाज ने एक घंटे के भीतर करीब 12.30 बजे ड्रोन हमले का जवाब देकर विदेशी जहाज को रोक दिया। ड्रोन हमले की वजह से एमवी जेनको पिकार्डी जहाज में आग लग गई लेकिन भारतीय नाविकों ने आग बुझाकर स्थिति सामान्य की। जहाज पर सवार 22 सदस्यीय चालक दल को सुरक्षित बचा लिया गया है, जिसमें 9 भारतीय भी हैं। इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है और आग को भी नियंत्रण में ले लिया गया है।

आईएनएस विशाखापत्तनम से नौसेना विस्फोटक आयुध निपटान (ईओडी) विशेषज्ञ क्षतिग्रस्त एमवी जेनको पिकार्डी के नुकसान का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को सुबह जहाज पर चढ़े। ईओडी विशेषज्ञों ने गहन निरीक्षण के बाद जहाज को आगे जाने के लिहाज से सुरक्षित बना दिया है। इसके बाद जहाज कॉल के अगले बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News