वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
मार्च महीने के पहले दिन से ही घरेलू रसोई गैस के दामों में ₹50 प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हो गई है। रसोई गैस सिलेंडर के साथ ही 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में ₹350.50 का बड़ा इजाफा किया गया है।
नया साल शुरू होने के बाद से आम जनता पर महंगाई की मार कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक के बाद एक चीजों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आज से नए महीने मार्च का आगाज हो गया है। आज मार्च महीने के पहले दिन से ही घरेलू रसोई गैस के दामों में ₹50 प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हो गई है। रसोई गैस सिलेंडर के साथ ही 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में ₹350.50 का बड़ा इजाफा किया गया है।
किस शहर में कितना महंगा हुआ रसोई गैस:
| शहर | नई कीमत |
| नई दिल्ली | ₹ 1,103.00 |
| कोलकाता | ₹ 1,079.00 |
| मुंबई | ₹ 1,102.50 |
| चेन्नई | ₹ 1,118.50 |
| गुरुग्राम | ₹ 1,111.50 |
| नॉएडा | ₹ 1,050.50 |
| बेंगलुरु | ₹ 1,105.50 |
| भुबनेश्वर | ₹ 1,129.00 |
| चंडीगढ़ | ₹ 1,112.50 |
| हैदराबाद | ₹ 1,155.00 |
| जयपुर | ₹ 1,106.50 |
| लखनऊ | ₹ 1,140.50 |
| पटना | ₹ 1,201.00 |