वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
जानकारी के अनुसार दिगवार इलाके के टेरवान गांव में खोखरी पोस्ट के पास लगातार बारिश के बीच शनिवार सुबह करीब 4 बजे बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद सेना के जवानों ने तुरंत इलाके की तलाशी ली लेकिन कुछ नहीं मिला।
पुंछ, 29 जुलाई (हि.स.)। जम्मू संभाग के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास शनिवार सुबह एक बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया लेकिन इससे किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार दिगवार इलाके के टेरवान गांव में खोखरी पोस्ट के पास लगातार बारिश के बीच शनिवार सुबह करीब 4 बजे बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद सेना के जवानों ने तुरंत इलाके की तलाशी ली लेकिन कुछ नहीं मिला।
उल्लेखनीय है कि भारतीय सीमा में आतंकी घुसपैठ रोकने के लिए घुसपैठ रोधी बाधा प्रणाली के रूप में नियंत्रण रेखा के आगे के इलाकों में बारूदी सुरंगें लगाई गई हैं।