Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

झज्जर कोटली में अस्सी फीट नीचे नाले में गिरा ट्रक, चार लोगों की मौत

श्रीनगर से सेब की फसल लेकर एक ट्रक (आरजे-13जीबी-5654) राजस्थान की ओर जा रहा था। इस दौरान झज्जर कोटली इलाके में ट्रक पहले झज्जर पुल पर डिवाइडर के साथ टकराया और उसके बाद लगभग अस्सी फीट नीचे नाले में जा गिरा।

20 Oct 2023

झज्जर कोटली में अस्सी फीट नीचे नाले में गिरा ट्रक, चार लोगों की मौत

जम्मू। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के झज्जर कोटली इलाके में गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

श्रीनगर से सेब की फसल लेकर एक ट्रक (आरजे-13जीबी-5654) राजस्थान की ओर जा रहा था। इस दौरान झज्जर कोटली इलाके में ट्रक पहले झज्जर पुल पर डिवाइडर के साथ टकराया और उसके बाद लगभग अस्सी फीट नीचे नाले में जा गिरा। मौके से गुजर रहे कुछ अन्य वाहन चालकों ने हादसे की सूचना झज्जर कोटली पुलिस को दी, जिसके बाद झज्जर कोटली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई।

इसके बाद पुलिस ने तुरन्त बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने ट्रक में फंसे चारों लोगों को बाहर निकाल कर जीएमसी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने चारों को मृत लाया घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शवों को जीएमसी के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है, जहां उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस को आशंका है कि मारे गए दो लोग व्यापारी हो सकते हैं, जो कश्मीर से सेब लेकर जा रहे हों। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News