Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जम्मू कश्मीर के बसंतर नदी किनारे मिली पुरानी टैंक रोधी बारूदी सुरंग

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के गश्ती दल को शनिवार की सुबह बसंतर नदी के पास बंद टिप के निकट एक पुरानी बारूदी सुरंग मिली। इसे बीएसएफ की 48वीं वाहिनी के जवानों ने कब्जे में लिया और बम निरोधक दस्ते को सूचित किया। शाम को बारूदी सुरंग को निष्क्रिय कर दिया गया।

26 Feb 2023

जम्मू कश्मीर के बसंतर नदी किनारे मिली पुरानी टैंक रोधी बारूदी सुरंग

सुरक्षाबलों ने सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बसंतर नदी के किनारे एक पुरानी टैंक रोधी बारूदी सुरंग को खोज निकाला। शनिवार को उसे नियंत्रित विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने आंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की और से आने वाले नदी-नालों को खंगालते हुए इलाके में तलाशी अभियान चलाया। हालांकि किसी अन्य तरह की बरामदगी नहीं हुई है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के गश्ती दल को शनिवार की सुबह बसंतर नदी के पास बंद टिप के निकट एक पुरानी बारूदी सुरंग मिली। इसे बीएसएफ की 48वीं वाहिनी के जवानों ने कब्जे में लिया और बम निरोधक दस्ते को सूचित किया। शाम को बारूदी सुरंग को निष्क्रिय कर दिया गया। इसके बाद एहतियात बरतते हुए सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पाकिस्तान की ओर बहने वाले नदी-नालों को खंगाला गया।

रक्षा सूत्रों के अनुसार बीते दिन अरनिया क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की हल चल देखे जाने की सूचना पर सांबा के सीमावर्ती गांव मावा, रिगाल, पलूरा, आदि के बबर नाले को पूरी तरह खंगाला गया। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से एक क्षेत्र में ड्रोन को भेजा जाता है, और दूसरे क्षेत्र में हथियार व नशे की खेप को गिराया जाता है। इसलिए, पुलिस व सुरक्षा बल देश विरोधी तत्वों की चाल को नाकाम करने के लिए समय समय पर तलाशी अभियान चलाते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News