Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जापान में तेज भूकंप के बाद सुनामी का खतरा, तटीय इलाके खाली करने का निर्देश

सार्वजनिक प्रसारक एनएचके के हवाले से सोमवार को बताया गया कि जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने इशिकावा, निगाटा और टोयामा प्रान्त के पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी की है।

01 Jan 2024

जापान में तेज भूकंप के बाद सुनामी का खतरा, तटीय इलाके खाली करने का निर्देश

टोक्यो। उत्तर मध्य जापान में शाम 4:10 बजे (स्थानीय समय) 7.4 तीव्रता का भूकंप आया है। इसके बाद जापान के तट पर सुनामी लहरें देखी गईं। भीषण भूकंप के बाद सुनामी के खतरे के कारण जापान के पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों में लोगों को तुरंत खाली करने के लिए कहा जा रहा है।

सार्वजनिक प्रसारक एनएचके के हवाले से सोमवार को बताया गया कि जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने इशिकावा, निगाटा और टोयामा प्रान्त के पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी की है।

एजेंसी के मुताबिक़ करीब पांच मीटर तक ऊंची सुनामी इशिकावा प्रान्त में नोटो तक पहुंच रही है। अमेरिकी एजेंसी के मुताबिक भूकंप केंद्र के 300 किमी के दायरे में जापान तट पर खतरनाक सुनामी की लहरें उठने की संभावना है।

एनएचके की रिपोर्ट के अनुसार इशिकावा प्रान्त में वाजिमा शहर के तट पर एक मीटर से अधिक ऊंची लहरें उठीं। होकुरिकु इलेक्ट्रिक पावर ने कहा कि वह अपने परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में किसी भी अनियमितता की जांच कर रहा है। जापान के इशिकावा प्रान्त में स्थानीय स्टेशन से जारी वीडियो में बड़े भूकंप के बीच बेहद शक्तिशाली झटके देखे जा सकते हैं

रूस ने पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों के लिए सुनामी के खतरे की घोषणा की है और निवासियों से जापान में बड़े भूकंप के बाद ऊंचे स्थानों पर चले जाने का आग्रह किया है।

कंसाई इलेक्ट्रिक पावर के एक प्रवक्ता ने बताया कि उसके परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में फिलहाल कोई असामान्यता नहीं है लेकिन कंपनी स्थिति पर करीब से नजर रख रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News