Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ममता सरकार के रवैये के खिलाफ टीएमसी नेता जवाहर सरकार का राज्यसभा से इस्तीफा, राजनीति से संन्यास की घोषणा

आरजी कर अस्पताल से जुड़ी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाने वाले जवाहर सरकार पहले नेता नहीं हैं। इससे पहले तृणमूल के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने भी इस मामले पर पार्टी के रवैये पर सवाल उठाए थे। लेकिन, पहली बार सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद ने इस्तीफा देने का फैसला किया है।

08 Sep 2024

ममता सरकार के रवैये के खिलाफ टीएमसी नेता जवाहर सरकार का राज्यसभा से इस्तीफा, राजनीति से संन्यास की घोषणा

कोलकाता। आरजी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या और अस्पताल में भ्रष्टाचार के विरोध में तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य जवाहर सरकार ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने का भी ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक लंबा पत्र लिखकर उन्होंने इस मामले में राज्य सरकार के रवैये की तीखी निंदा की है।

आरजी कर अस्पताल से जुड़ी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाने वाले जोहर सरकार पहले नेता नहीं हैं। इससे पहले तृणमूल के राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर राय ने भी इस मामले पर पार्टी के रवैये पर सवाल उठाए थे लेकिन पहली बार सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद ने इस्तीफा देने का फैसला किया है। ममता बनर्जी को लिखे अपने पत्र में जवाहर सरकार ने कहा, "मैंने पिछले एक महीने से आरजी कर अस्पताल की घृणित घटना के खिलाफ सभी की प्रतिक्रिया देखी है और सोचा है कि आप पुराने ममता बनर्जी की तरह क्यों नहीं जूनियर डॉक्टरों से सीधी बात कर रही हैं। अब सरकार द्वारा जो भी शासकीय कदम उठाए जा रहे हैं, वे बहुत कम और काफी देर से उठाए गए हैं।"

इससे पहले ममता ने इस आंदोलन को वामपंथी और भाजपा का समर्थन प्राप्त बताया था। उसी राह पर चलते हुए तृणमूल के अन्य नेताओं ने भी इस आंदोलन को राजनीतिक साजिश करार दिया। जवाहर सरकार ने इस प्रवृत्ति की निंदा करते हुए लिखा कि इस आंदोलन में शामिल लोग गैर-राजनीतिक और स्वतःस्फूर्त रूप से विरोध कर रहे हैं। इसलिए इस आंदोलन पर राजनीतिक लेबल लगाना उचित नहीं होगा। ये लोग राजनीति को पसंद नहीं करते। वे केवल न्याय और सजा की मांग कर रहे हैं। जवाहर सरकार के इस कदम के बाद तृणमूल में एक नई चुनौती खड़ी हो गई है, जो आने वाले दिनों में पार्टी की राजनीतिक स्थिति पर बड़ा प्रभाव डाल सकती है

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरजी कर कांड पर ममता सरकार के रवैये के खिलाफ तृणमूल नेता जोह
आरजी कर अस्पताल से जुड़ी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाने वाले जवाहर सरकार पहले नेता नहीं हैं। इससे पहले तृणमूल के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने भी इस मामले पर पा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News