Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बाेकाराे में युवक की गला रेतकर हत्या

गोमिया थाना क्षेत्र के करमटिया गांव के युवक मुकेश कुमार (35) का शव पुलिस ने बुधवार सुबह घर से 500 मीटर की दूरी पर पहाड़ी के नीचे से बरामद किया

28 Aug 2024

बाेकाराे में युवक की गला रेतकर हत्या

गोमिया थाना क्षेत्र के करमटिया गांव के युवक मुकेश कुमार (35) का शव पुलिस ने बुधवार सुबह घर से 500 मीटर की दूरी पर पहाड़ी के नीचे से बरामद किया है। घटना की सूचना मिलते ही गोमिया थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की सुबह गांव के कुछ लोग शौच के लिए पहाड़ी की ओर गए थे। उसी समय रास्ते में युवक का शव पड़ा हुआ देखा। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी गांव वालों को दी। गांव वालों इस घटना की जानकारी गोमिया पुलिस को दी।

गोमिया थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए। युवक की गर्दन पर तेज धारदार हथियार से कटे हुए का निशान है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या कहीं दूसरी जगह पर की गई है। हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। मंगलवार की शाम को वह घर से निकला था और इसके बाद वह नहीं लौटा। गांव वालों ने बताया कि शाम के करीब सात बजे तक उसे देखा गया था। इसके बाद की जानकारी नहीं है। मृतक स्वर्गीय महेंद्र रविदास का पुत्र है। उसके दो भाई हैं। बड़ा भाई सीसीएल में काम करता है, जबकि छोटा भाई मुंबई में काम करता है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बाेकाराे में युवक की गला रेतकर हत्या
गोमिया थाना क्षेत्र के करमटिया गांव के युवक मुकेश कुमार (35) का शव पुलिस ने बुधवार सुबह घर से 500 मीटर की दूरी पर पहाड़ी के नीचे से बरामद किया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News