Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

झामुमो-कांग्रेस ने झारखंड को अंधकार में धकेला, अब इस कुशासन का होगा अंत : शिवराज

उन्होंने कहा कि झामुमो और कांग्रेस की सरकार ने पूरे प्रदेश को अंधकार में धकेल दिया है। एक वादा पूरा नहीं हुआ। बेरोजगारों की सुध लेने वाला कोई नहीं।

05 Jul 2024

झामुमो-कांग्रेस ने झारखंड को अंधकार में धकेला, अब इस कुशासन का होगा अंत : शिवराज

रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले के हथमारा गांव स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री सह झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झामुमो और कांग्रेस की सरकार ने पूरे प्रदेश को अंधकार में धकेल दिया है। एक वादा पूरा नहीं हुआ। बेरोजगारों की सुध लेने वाला कोई नहीं।

शिवराज ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला। छह महीने से पेंशन का भुगतान नहीं हुआ। जिन योजनाओं की घोषणा हुई, इसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा। किसान त्रस्त हैं। बिजली कटौती चरम पर है। अब ऐसे कुशासन का अंत निश्चित है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झारखंड में सुशासन लाएगी और यहां की जनता ने भी अब यह मन बना लिया है। चुनाव प्रभारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में 14 में नौ सीटें भारतीय जनता पार्टी और उनके गठबंधन की पार्टी ने जीती है जबकि 52 विधानसभा सीटों पर भाजपा और गठबंधन दल को बढ़त मिली है। यहां की जनता अराजकता के बीच जी रही है।

सत्ता के भूखे हेमंत ने चम्पाई को हटाया

शिवराज ने हेमंत सोरेन को सत्ता का भूखा कहा। उन्होंने कहा कि जिस आदिवासी नेता चम्पाई सोरेन को मुख्यमंत्री पद पर आसीन किया उन्हें वह कुछ और महीने बर्दाश्त नहीं कर पाए। इससे हेमंत सोरेन ने यह साबित कर दिया कि परिवार के अलावा कोई और इस सत्ता के बीच नहीं आना चाहिए।

विचारधारा आत्मा है तो कार्यकर्ता प्राण

शिवराज ने कहा कि भाजपा की विचारधारा इसकी आत्मा है और कार्यकर्ता उसके प्राण हैं। उन्हें सम्मान देना हमारा स्वभाव भी है। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा कार्यकर्ताओं के बीच जाता हूं और उनके साथ ही नाश्ता और भोजन करता हूं। मेरा सौभाग्य है कि झारखंड की इस पवित्र धरा पर आने का अवसर मिला। इसी संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं के बीच आया हूं। सहज, सरल और परिश्रमी इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर हम यहां भाजपा की सरकार बनाएंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News