Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रामगढ़ स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे जीएम, अधिकारियों की लगाई क्लास

रामगढ़ कैंट रेलवे स्टेशन का विकास अमृत स्टेशन के रूप में किया जा रहा है, पर्यटन के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण रामगढ़ स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाना है

28 Aug 2024

रामगढ़ स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे जीएम, अधिकारियों की लगाई क्लास

रामगढ़ कैंट रेलवे स्टेशन का विकास अमृत स्टेशन के रूप में किया जा रहा है। पर्यटन के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण रामगढ़ स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाना है। साथ ही इसके प्रवेश द्वार को बेहद आकर्षक तरीके से बनाना है। इसके पूरे परिसर का सौंदर्यीकरण भी किया जाना है। लेकिन अधिकारियों और ठेकेदारों की लापरवाही से यह काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। बुधवार की सुबह दक्षिण पूर्व रेलवे के जीम अनिल कुमार मिश्रा औचक निरीक्षण के दौरान जब यहां पहुंचे, तो स्टेशन के हालात देखकर चकित रह गए।

ना तो बेहतर तरीके से अतिक्रमण हटाया गया था, ना ही यहां रोशनी और पानी की बेहतर व्यवस्था थी। यहां तक कि साफ सफाई को लेकर भी कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे। ठेकेदार की लापरवाही यहां तक थी कि दिव्यांगों के लिए बनाए गए रैंप पर भी पीलर ढाल दिया गया। उन्होंने सारे अधिकारियों की क्लास लगाई और कहा कि जल्द ही सारे काम दुरुस्त होने चाहिए। मुख्य प्रवेश द्वार पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा देख जीएम ने आरपीएफ इंस्पेक्टर इंचार्ज संजीव कुमार की क्लास लगा दी। मीडिया से बात करते हुए जीम अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि तीन से चार महीने में रामगढ़ स्टेशन एक अलग रूप में ही दिखेगा।

रजरप्पा मंदिर झारखंड के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसीलिए रामगढ़ स्टेशन के भवन में रजरप्पा मंदिर के प्रारूप को शामिल किया गया है। इस स्टेशन पर लगभग 2000 यात्रियों का आवागमन प्रतिदिन होता है। नजदीक में बरकाकाना जंक्शन बेहद महत्वपूर्ण स्टेशन है। इस रेल खंड पर 15 रेलगाड़ियों का आवागमन होता है। ऐसी स्थिति में ट्रेनों के परिचालन के लिए इस स्टेशन को सिंगल लाइन से डबल लाइन में परिवर्तित किए जाने की योजना है। डबल लाइन के लिए सर्वे का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही यह स्टेशन और भी अधिक विकसित हो जाएगा।

जीम अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि रामगढ़ स्टेशन पर सेकंड एंट्रेंस की व्यवस्था नहीं थी। उसके लिए भी भवन का निर्माण किया जा रहा है। लगभग 60 फ़ीसदी कार्य पूरे हो चुके हैं। विकास नगर और जारा टोला की तरफ बड़ी आबादी रहती है। उधर से रामगढ़ स्टेशन आने वाले यात्रियों को इससे सुविधा होगी। इस दौरान सारे तकनीकी बिंदुओं पर भी उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा, सीनियर डीसीएम निशांत कुमार, सीओ एमसीएसआर श्रेया सिंह, सीनियर डीएम रमेश सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रामगढ़ स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे जीएम
रामगढ़ कैंट रेलवे स्टेशन का विकास अमृत स्टेशन के रूप में किया जा रहा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News