Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

झारखंड के खूंटी में 2500 करोड़ रुपये की 2 लेन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के उन्नयन का शिलान्यास

केंद्रीय मंत्री ने अपनी पाेस्ट में कहा, “ राजमार्गों पर आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा और रोजगार व उद्यमिता के अवसर पैदा किए जाएंगे।”

11 Mar 2024

झारखंड के खूंटी में 2500 करोड़ रुपये की 2 लेन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के उन्नयन का शिलान्यास

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को झारखंड के खूंटी में 2500 करोड़ रुपये की 2 लेन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के उन्नयन की वर्चुअली आधारशिला रखी। केंद्रीय मंत्री ने इसकी जानकारी अपने एक्स हैंडल पर साझा की। केंद्रीय मंत्री ने अपनी पाेस्ट में कहा, “ राजमार्गों पर आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा और रोजगार व उद्यमिता के अवसर पैदा किए जाएंगे।”

केंद्रीय मंत्री ने अपनी पोस्ट में कहा,“आधुनिक बुनियादी ढांचे के निर्माण से झारखंड के विकास को गति देते हुए आज आयोजित एक कार्यक्रम में 2500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी। खूंटी, झारखंड में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, वरिष्ठ नेता करिया मुंडा, सुदर्शन भगत, सांसद और अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आधारशिला रखी।”

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक केंद्रीय मंत्री गडकरी ने सोमवार को जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया, उनमें तुपुदाना से कुंडियाबारटोली खंड (खूंटी बाईपास सहित) को 4-लेन करने का निर्माण और बेरो से खूंटी खंड का चौड़ीकरण और उन्नयन शामिल है। बेरो से खूंटी खंड के निर्माण से यातायात सुगम होगा और आसपास के क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा मिलेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News