Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

खूंटी लोकसभा चुनाव में महिला मतदाता निर्णायक भूमिका में

13 लाख नौ हजार 677। इनमें महिला मतदातओं की संख्या 6,66,584 और पुरुष वोटरों की संख्या है 643087। इस संसदीय क्षेत्र के छह विधानसभा क्षेत्र में भी महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से अधिक है। एक भी विधानसभा क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से अधिक है।

20 Apr 2024

खूंटी लोकसभा चुनाव में महिला मतदाता निर्णायक भूमिका में

खूंटी। हमेशा सुर्खियों में रहनेवाली जनजातियों के लिए सुरक्षित संसदीय सीट की विभिन्न विशेषताओं में एक खास है कि इस लोकसभा क्षेत्र के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की अपेक्षा अधिक है। खूंटी, गुमला, सिमडेगा, गुमला, रांची और सरायकेला-खरसावां इन छह जिलो में फैले खूंटी लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या है।

13 लाख नौ हजार 677। इनमें महिला मतदातओं की संख्या 6,66,584 और पुरुष वोटरों की संख्या है 643087। इस संसदीय क्षेत्र के छह विधानसभा क्षेत्र में भी महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से अधिक है। एक भी विधानसभा क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से अधिक है। यही कारण है कि प्रत्याशियों की जीत-हार में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इसको लेकर हर राजनीतिक दल चुनाव के दौरान महिला मतदाताओं का अधिक तवज्जो देते हैं।

जिला जनसंपर्क कार्यालय खूंटी से मिली जानकारी के अनुसार खरसावां विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 109761 है। वहीं इस सीट पर महिला वोटरों की संख्या 111383 है। तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के कुल 215101 में पुरुष मतदाता 107358 है, जबकि महिलाओं की संख्या107743 है। इसी प्रकार तोरपा में महिला वोटरों की संख्या 1000487 है, जबकि 978122 पुरुष मतदाता हैं। खूंटी विधानसभा क्षेत्र में वोटरों की कुल संख्या 223658 है। इनमें पुरुष मतदाता 108771 है, वहीं महिला वोटरों की संख्या 114884 है। सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र मे 117062 पुरुष वोटरों की तुलना में महिला मतदातओं की संख्या 124800 है। इसी जिले के कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के कुल 210300 में 197287 महिला मतदाता हैं, जबकि पुरुष वोटरों की संख्या 103013 है।

17 संसदीय चुनाव में सिर्फ एक बार महिला को मिला संसद पहुंचने का मौका

खूंटी संसदीय क्षेत्र में भले ही महिला मतदाताआं की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक हो, पर इस संसदीय सीट पर अब तक हुए 17 लोकसभा चुनावों में मात्र एक महिला को अब तक संसद पहुंचने का का मौका मिला है और वे थीं बिहार की पूर्व मंत्री और बिरसा कॉलेज खूंटी की प्राचार्या सुशीला केरकेट्टा। सुशीला केरकेट्टा ने 2004 के लोकसभा चुनाव में छह बार के सांसद कड़िया मुंडा को मात दी थी। उसके पहले या बाद में किसी महिला को लोकसभा पहुंचने का मौका नहीं मिला। वैसे कांग्रेस ने सुशीला केरेट्टा के पहले या बाद में किसी भी पार्टी ने महिला उम्मीदवारों को टिकट नहीं दिया। भाजपा ने भी अब तक किसी महिला प्रत्याशी को मैदान में नहीं उतारा है। वैसे दयामनी बारला ने 2009 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर भाग्य आजमाया था, लेकिन वह अपनी जमानत तक बचा नहीं पाई थी। ऐसा नहीं है कि इस ससंदीय सीट से अन्य महिला प्रत्याशियों ने चुनाव नहीं लड़ा हो, पर किसी बड़े राजनीतिक दल के टिकट पर उन्हें किस्मत आजमाने का मौका नहीं मिला।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News