South Bengal gets new rail connectivity: Purulia-Bankura-Howrah MEMU service inaugurated today
इस मौके पर भाजपा विधायक विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण में मंगलवार को फिर भाजपा विधायकों ने विधानसभा के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाजपा विधायक विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।
उन्होंने कहा कि हजारीबाग में विश्व प्रसिद्ध रामनवमी की शोभायात्रा में डीजे नहीं बजाने और वृहद स्तर पर जुलूस नहीं निकालने का सरकारी आदेश हिंदू आस्था पर चोट है। सिंह ने कहा कि इस आदेश को सरकार तत्काल रद्द करे।
सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम राजनीति से परे हैं। उन पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। झारखंड की झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार हिंदुओं की आस्था पर लगातार चोट कर रही है।