Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

झारखंड में हमास का सपोर्ट करने बांग्लादेशी और रोहिंग्या : बाबूलाल मरांडी

इजरायल पर फिलिस्तीन समर्थित हमास द्वारा किए जा रहे कायराना आतंकी हमले की भर्त्सना पूरा विश्व जगत कर रहा है। हाफिज सईद और ओसामा बिन लादेन के प्रति सम्मान जताने वाली और 2008 मुंबई हमलों के बहाने हिन्दुओं को बदनाम करने वाली कांग्रेस का आतंक के प्रेम भाव सर्वविदित है।

14 Oct 2023

झारखंड में हमास का सपोर्ट करने बांग्लादेशी और रोहिंग्या : बाबूलाल मरांडी

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में हमास का समर्थन करने वालों को बांग्लादेशी और रोहिंग्या हैं। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पर के माध्यम से कहा कि कांग्रेस शासित झारखंड, कर्नाटक सहित कई अन्य राज्यों में हमास आतंकवादियों के समर्थन में रैली निकाली जा रही है।

इजरायल पर फिलिस्तीन समर्थित हमास द्वारा किए जा रहे कायराना आतंकी हमले की भर्त्सना पूरा विश्व जगत कर रहा है। हाफिज सईद और ओसामा बिन लादेन के प्रति सम्मान जताने वाली और 2008 मुंबई हमलों के बहाने हिन्दुओं को बदनाम करने वाली कांग्रेस का आतंक के प्रेम भाव सर्वविदित है। बाबूलाल ने सवाल उठाते कहा कि झारखंड समेत हमारे देश की प्रबुद्ध जनता ये तय करे कि आतंकियों के साथ खड़ा होने वाले ये लोग आखिर कौन हैं? इनकी मंशा क्या है? ये लोग या तो बंग्लादेशी-रोहिंग्या हैं या उनके समर्थक।

बाबूलाल मरांडी ने स्वास्थ्य विभाग, झारखंड को मृतप्राय बताया है। सोशल मीडिया पर इस संबंध में सूचना साझा करते कहा कि जमशेदपुर में लगातार 33 बार फोन करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। इससे अंततः दो गरीब महिलाएं जिंदगी की जंग हार गयीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महज कुछ करोड़ रुपये कमीशन के चलते पहले से एम्बुलेंस का संचालन कर रही कंपनी को टर्मिनेट कर नई कंपनी को एंबुलेंस सेवा के लिए अनुबंधित किया लेकिन यह कुछ करोड़ रुपये ही झारखंड की गरीब जनता के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। हेमंत को चाहिए कि पैसों का मोह छोड़ कर जनता की सेवा के लिए ऐसी अक्षम कंपनी का अनुबन्ध तुरंत समाप्त करें।

बाबूलाल ने साहिबगंज जिले में एक गर्भवती महिला को एम्बुलेंस नहीं मिल पाने के कारण उसे बहंगी में लादकर अस्पताल तक पहुंचाने के मसले पर कहा कि एम्बुलेंस अनुपलब्धता के कारण मरीजों को हुई परेशानी की खबरें लगातार आते रहती हैं लेकिन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और उनका विभाग कोई संज्ञान नहीं लेता। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिस जिले का प्रतिनिधित्व करते हों, वहां बुनियादी स्वास्थ्य व्यवस्था की यह दयनीय हालत हेमंत के लिए भी ‘चुल्लू भर पानी में डूब मरने वाली’ स्थिति है। इन लोगों ने झारखंड की गरीब आदिवासी जनता के जीवन को नर्क बना दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News