Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद जिला प्रशासन अलर्ट, रोकथाम के लिए चला विशेष अभियान

इसके बाद होटवार सहित प्रभावित क्षेत्र के 01 किलोमीटर के दायरे में शेष बचे कुक्कुटों की कलिंग, वैज्ञानिक विधि से निस्तारण एवं संक्रमित क्षेत्र का वैज्ञानिक विधि से संपूर्ण डिसइन्फेक्शन का कार्य गुरुवार से कर दिया गया।

25 Apr 2024

बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद जिला प्रशासन अलर्ट, रोकथाम के लिए चला विशेष अभियान

रांची। क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवार, रांची के कुक्कुटों (मुर्गा) के जांच किये गये नमूनों में H5N1 एवियन इन्फ्लुएंजा की पृष्टि हो गयी है। इसके बाद होटवार सहित प्रभावित क्षेत्र के 01 किलोमीटर के दायरे में शेष बचे कुक्कुटों की कलिंग, वैज्ञानिक विधि से निस्तारण एवं संक्रमित क्षेत्र का वैज्ञानिक विधि से संपूर्ण डिसइन्फेक्शन का कार्य गुरुवार से कर दिया गया।

रांची जिला प्रशासन द्वारा द्वारा बर्ड फ्लू के प्रसार के रोकथाम एक्शन प्लान के तहत कार्य के लिए बनाए गए रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा संक्रमित क्षेत्र के 01 किलोमीटर के दायरे में कुक्कुट की कलिंग वैज्ञानिक विधि से निस्तारण और संक्रमित क्षेत्र का क्लीजिंग एंड डिसइन्फेक्शन का कार्य किया जाने लगा है। संक्रमित क्षेत्र के 1 किलोमीटर के दायरे में टीम द्वारा चिकन, ऐग शॉप एवं आसपास के क्षेत्र में मुर्गियों, अंडे आदि की उपलब्धता की जांच की जा रही है एवं बर्ड फ्लू के प्रसार के रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

आईसीएआर-एनआईएचएसएडी भोपाल में क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवार, रांची के कुक्कुटों के जांच के क्रम में H5N1 एवियन इन्फ्लुएंजा की पृष्टि हुई है। रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने एहतियात के तौर पर क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवार, रांची (संक्रमित क्षेत्र) से एक किलोमीटर की परिधि में किसी भी जिंदा या मृत कुक्कुटों, कुक्कुट उत्पाद एवं अण्डा की खरीद-बिक्री एवं परिवहन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News