Please wait

चाईबासा में आईईडी ब्लास्ट में घायल तीन जवान रांची एयरलिफ्ट, मेडिका में भर्ती

घायल जवानों में सीआरपीएफ 60 बटालियन के राकेश पाठक, अनल, पंकज यादव हैं।

02 Feb 2023

चाईबासा में आईईडी ब्लास्ट में घायल तीन जवान रांची एयरलिफ्ट, मेडिका में भर्ती

रांची। पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के नेरालगदा और हाथीबुरू जंगल में गुरुवार को सर्च अभियान के दौरान हुए आईईडी विस्फोट में घायल तीन जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है। उन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल जवानों में सीआरपीएफ 60 बटालियन के राकेश पाठक, अनल, पंकज यादव हैं। तीनों जवानों को हेलीकॉप्टर से तत्काल प्राथमिकी उपचार के बाद रांची लाया गया। खेल गांव से तीनों जवानों को एंबुलेंस से मेडिका अस्पताल ले जाया गया। तीनों जवानों की हालत स्थिर है।

आईजी अभियान एवी होमकर ने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ते के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं। इसकी सूचना के बाद चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, 203 बटालियन, 205 बटालियन, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ 60 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी विस्फोट किया। विस्फोट में तीन जवान घायल हुए हैं। इलाके में सर्च अभियान जारी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News