Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

चतरा में 15 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर

नक्सली ने चतरा पुलिस लाइन में उपायुक्त अबू इमरान, एसपी राकेश रंजन और सीआरपीएफ 190 बटालियन के कमांडेंट मनोज कुमार की मौजूदगी में सरेंडर किया। इसके खिलाफ झारखंड के चतरा, लातेहार, गढ़वा, पलामू, बिहार के गया और छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला में कुल 72 मामले दर्ज हैं।

08 Nov 2023

चतरा में 15 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर

चतरा। भाकपा माओवादी संगठन के रीजनल कमेटी सदस्य और 15 लाख के इनामी नक्सली नवीन उर्फ सर्वजीत यादव उर्फ विजय यादव ने बुधवार को डीसी और एसपी के समक्ष सरेंडर कर दिया। वह मूल रूप से चतरा के प्रतापुर का रहने वाला है।

नक्सली ने चतरा पुलिस लाइन में उपायुक्त अबू इमरान, एसपी राकेश रंजन और सीआरपीएफ 190 बटालियन के कमांडेंट मनोज कुमार की मौजूदगी में सरेंडर किया। इसके खिलाफ झारखंड के चतरा, लातेहार, गढ़वा, पलामू, बिहार के गया और छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला में कुल 72 मामले दर्ज हैं।

एसपी राकेश रंजन ने बताया कि सरकार की सरेंडर नीति से प्रभावित होकर नक्सली ने सरेंडर किया। साथ ही आत्मसमर्पण नीति को सुलभ बनाने के लिए खुला जेल सह पुनर्वास कैम्प नियमावली में किया गया संशोधन और संगठन के आंतरिक शोषण एवं भयादोहन से क्षुब्ध होकर नक्सली कमांडर ने पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसी से सम्पर्क कर मुख्य धारा में जुड़ने की इच्छा व्यक्त की ।

नवीन चचेरे भाई से जमीन विवाद को लेकर वर्ष 2000 में भाकपा माओवादी संगठन में शामिल हुआ था। शुरू में लोकल होने के कारण ग्रामीणों को संगठन में जोड़ने की जिम्मेवारी दी गई। इसके कार्यशैली को देखते हुए वर्ष 2003 में एलओएस बनाया गया था। वर्ष 2005 से 2007 तक बांकेबाजार, जिला-गया (बिहार) क्षेत्र का एरिया कमांडर तथा वर्ष 2007 से 2009 तक गया, औरंगाबाद (बिहार) क्षेत्र का सब जोनल कमांडर तथा वर्ष 2009 से 2012 तक मध्य जोन का जोनल कमांडर बनाया गया। वर्ष 2012 में इसे माओवादी संगठन में रीजनल कमांडर का पद दिया गया। इसके बाद बिहार रीजनल कमेटी का सदस्य बनाया गया ।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News