ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
रांची, 01 फरवरी (हि.स.)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने धनबाद की घटना पर शोक जताया है।उन्होंने बुधवार को कहा कि धनबाद के आशीर्वाद टावर में आग लगने से 14 लोगों की मृत्यु हृदय विदारक है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
उन्होंने धनबाद के प्रभारी मंत्री स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को धनबाद जाकर पीड़ितों से मिलने और वस्तुस्थिति की जानकारी लेने एवं घायलों को प्रशासनिक स्तर हर संभव सहायता सुनिश्चित हो सके यह देखने का सुझाव दिया है। स्वास्थ्य मंत्री जमशेदपुर से सीधे धनबाद पहुंचेंगे।