पूछताछ के दौरान चतुर साहू ने बताया कि मास्क लगाए अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
रांची। राजधानी के ओरमांझी थाना स्थित चुटुपाल क्षेत्र में मंगलवार को मास्क पहनकर आए अपराधियों ने भारतीय जनता पार्टी के नेता चतुर साहू को गोली मार दी, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही ओरमांझी थाना प्रभारी राजीव घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। साथ ही चतुर साहू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ओरमांझी थाना प्रभारी ने बताया कि घायल व्यक्ति से जानकारी हासिल करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह अभी बात कर पाने की स्थिति में नहीं है।
पूछताछ के दौरान चतुर साहू ने बताया कि मास्क लगाए अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।