Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

धनबाद में एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहर, एसएनएमएमसीएच में भर्ती

स्थानीय लोगों का कहना है कि नवजात बच्चे के इलाज कराने को लेकर घर में कलह होती रहती थी।

21 Feb 2023

धनबाद में एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहर, एसएनएमएमसीएच में भर्ती

धनबाद। धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित पांडेय बरवा में एक ही परिवार को चार लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। सभी को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। आत्महत्या का प्रयास करने वालों में पांडेय बरवा निवासी टीपन महतो, उनकी पत्नी दुखिया देवी, बड़ी बेटी गीता देवी और छोटी बेटी संगीता कुमारी शामिल है।

इलाजरत दुखिया देवी ने घटना के संबंध में बताया कि उनकी बड़ी बेटी गीता का तीन माह के बच्चे का इलाज कराने के लिए वे सोमवार को कोलकाता ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद वे सभी नवजात का शव लेकर वापस घर पहुंचे। घर पहुंचने के बाद उनकी बेटी गीता देवी चीखने चिल्लाने लगी। उन्होंने कहा कि बच्चे की मौत के सदमे आकर सभी ने मंगलवार अहले सुबह जहर खा कर जान देने की कोशिश की।

उन्होंने आगे बताया कि बड़ी बेटी की शादी उन्होंने बड़े ही धूमधाम से टुंडी के रहनेवाले एक युवक से किया था, लेकिन बेटी को ससुराल में अक्सर प्रताड़ित किया जाता था। ससुराल वालों की प्रताड़ना और बच्चे का इलाज नहीं कराए जाने के बाद वह मायके पहुंची थी, ताकि उसके बच्चे का इलाज हो सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नवजात बच्चे के इलाज कराने को लेकर घर में कलह होती रहती थी। इसके बाद बच्चे का शव देख उसकी मां गीता पूरी तरह से टूट गई थी। इसके बाद वह अपने माता-पिता और बहन को ही अपने बच्चे की मौत का दोषी मान चीखने चिल्लाने लगी। इसके बाद बेटी और मातापिता के बीच विवाद बढ़ा और फिर सभी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News