Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

25 वर्षों में भारत वर्ल्ड इकोनॉमी के मामले में दुनिया का नेतृत्व करेगा : डॉ जितेंद्र सिंह

डॉ जितेंद्र सिंह शनिवार को यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

04 Feb 2023

25 वर्षों में भारत वर्ल्ड इकोनॉमी के मामले में दुनिया का नेतृत्व करेगा : डॉ जितेंद्र सिंह

रांची। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में अमृतकाल का बजट पेश किया है, जो हर प्रकार की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता रखता है। अगले 25 वर्षों में वर्ल्ड इकोनॉमी के मामले में भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा। डॉ जितेंद्र सिंह शनिवार को यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आठ-नौ साल पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस देश की इकोनॉमी की जिस तरह से नींव रखी, उसी के कारण कोरोना त्रासदी से जूझने के बावजूद यह देश मजबूती से आगे बढ़ता रहा है। आज यह विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। जिस देश ने वर्षों तक भारत पर राज किया, आज उससे बड़ी अर्थव्यवस्था हमारे देश की है। उन्होंने कहा कि आने वाले 25 वर्षों में भारत वर्ल्ड इकोनॉमी के मामले में दुनिया की अगुवाई करेगा।

उन्होंने कहा कि दुनिया भर में कोरोना आपदा आने के बाद 50-60 लाख की मजबूत अर्थव्यवस्था वाले देशों की हालत विकट हो गयी परन्तु भारत की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ती रही। हालांकि पूरी दुनिया की नजर कोरोना काल में भारत की अर्थव्यवस्था पर थी। इसके बावजूद हमारे देश ने मिसाल पेश कर दुनिया को उम्मीद की रोशनी दिखाई। आशावाद की किरण भारत में दिखी है।

डा. सिंह ने कहा कि इस बार केंद्रीय बजट में सरकार ने हर वर्ग की चिंता की है। प्रधानमंत्री ने हर वर्ग के आकांक्षा को पूरा करने का माद्दा दिखाया है। महिलाओं, छात्रों, किसानों, स्टार्ट अप्स और मध्यम वर्ग से लेकर बड़े बड़े उद्योगों का भी ध्यान रखा गया है। आने वाले 25 वर्षों में देश की इकोनॉमी ग्रीन ग्रोथ करेगी। ग्रीन एनर्जी पर काम होगा। पिछले पांच-छह वर्षों में 11 करोड़ से अधिक घरों में शौचालय बने। दो करोड़ से अधिक पीएम आवास बन गये। प्रधानमंत्री मोदी ने देश में नयी राजनीतिक और कार्य संस्कृति विकसित की है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब नयी कर व्यवस्था के तहत 7 लाख रुपये तक की सालाना आय टैक्स फ्री हो चुकी है। समावेशी विकास, अंतिम मील तक पहुंचना, बुनियादी ढांचा और निवेश, क्षमता को उजागर करना, हरित विकास सहित कई विशेषताएं बजट में हैं। 2014 की तुलना में इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश पर 400 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की गयी है। इस बार इंफ्रास्ट्रक्चर पर 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा। कई नए निर्णय लिये गये हैं। जनजाति समाज की शिक्षा के लिए 30 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति होगी।

इस मौके पर पार्टी प्रवक्ता प्रतुल सिन्हा, सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सहित अन्य भी मौजूद थे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री डा. सिंह ने सरला बिरला स्कूल, रांची में बजट पर आयोजित गोष्ठी में शामिल हुए। इसमें शिक्षकों और छात्रों के साथ बजट पर चर्चा की।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News