Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ईडी की छापेमारी में इजहार अंसारी के हजारीबाग स्थित ठिकाने से तीन करोड़ बरामद

ईडी रांची के हरमू स्थित ब्लू सिप्रा अपार्टमेंट, रामगढ़ और हजारीबाग के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

03 Mar 2023

ईडी की छापेमारी में इजहार अंसारी के हजारीबाग स्थित ठिकाने से तीन करोड़ बरामद

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को हजारीबाग निवासी मोहम्मद इजहार अंसारी के आवास पर छापेमारी के दौरान आईएएस पूजा सिंघल से जुड़े तीन करोड़ रुपये जब्त किए। अंसारी कहकशा समूह की कंपनियों को नियंत्रित करते हैं। ईडी रांची के हरमू स्थित ब्लू सिप्रा अपार्टमेंट, रामगढ़ और हजारीबाग के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि अंसारी तत्कालीन खनन विभाग पूजा सिंघल की ओर से कट मनी को इकट्ठा और प्रबंधित करते थे। पूजा को मनरेगा घोटाले के सिलसिले में उन्हें पिछले साल मई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था। वह सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई अस्थायी जमानत पर हैं। यह छापेमारी कैप्टिव कोयला खपत मामले में विसंगतियों की जांच के लिए की गई थी। इस संबंध में झारखंड राज्य खनिज विकास निगम (जेएसएमडीसी) के पूर्व कोयला एवं बालू प्रभारी अशोक कुमार सिंह के खिलाफ भी छापेमारी की गई।

छापेमारी से पूजा सिंघल की परेशानी बढ़ सकती है। क्योंकि, वह जेएसएमडीसी के प्रबंध निदेशक के पद पर काबिज थीं। अशोक कुमार सिंह पूजा सिंघल का नजदीकी बताए जाते हैं। सूत्रों ने बताया कि पूजा सिंघल जेएसएमडीसी के रियायती कोल का फर्जी आवंटन करती थीं। फिर आवंटित कोयले की तस्करी होती थी।इजहार के नाम पर 12 से अधिक शेल कंपनियां बताई जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News