Please wait

झारखंड में सियासी बवाल, हैदराबाद नहीं जा सके विधायक; कोहरे के चलते उड़ान रद्द

दरअसल, रांची में आज सुबह और शाम बारिश हुई है। पूरे शहर में घना कोहरा छाया है। शाम से ही गठबंधन के विधायक एयरपोर्ट पर दो चार्टर्ड प्लेन के अंदर बैठे थे।

01 Feb 2024

झारखंड में सियासी बवाल, हैदराबाद नहीं जा सके विधायक; कोहरे के चलते उड़ान रद्द

रांची। झारखंड में हेमंत सोरेन के इस्तीफे और गिरफ्तारी के बाद सियासी पारा हाई है। गुरुवार की शाम चंपई सोरेन की राज्यपाल से मुलाकात के बाद विधायकों से भरी बस रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई। गठबंधन के ये विधायक फ्लाइट से हैदराबाद जाने वाले थे। हालांकि रांची में खराब मौसम के चलते उड़ान रद्द कर दी गई है। सभी विधायक अब वापस गेस्ट हाउस लौट रहे हैं।

दरअसल, रांची में आज सुबह और शाम बारिश हुई है। पूरे शहर में घना कोहरा छाया है। शाम से ही गठबंधन के विधायक एयरपोर्ट पर दो चार्टर्ड प्लेन के अंदर बैठे थे। मौसम खराब होने के चलते दोनों विमान एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भर सके। ऐसे में गुरुवार की रात दोनों फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया। सभी विधायक अब स्टेट गेस्ट हाउस वापस लौट रहे हैं। हैदराबाद जाने का महागठबंधन के विधायकों का कार्यक्रम स्थगित हो गया है।

गुरुवार की शाम चंपई सोरेन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात करने पहुंचे। बहुमत साबित करने गए चंपई को राज्यपाल ने जल्द ही इस मामले पर फैसला करने का भरोसा दिया है। चंपई ने बताया कि उन्होंने राज्यपाल को एक रिपोर्ट सौंपा है जिसमें बताया गया है कि उनके पास 43 विधायकों का समर्थन हैं। हालांकि जब इस मुलाकात के बाद उन्हें शपथ ग्रहण के लिए समय नहीं मिला तब गठबंधन के विधायक बस से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के लिए निकल गए। चंपई सोरेन भी विधायकों को छोड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। ये विधायक रांची से हैदराबाद जाने वाले थे। हालांकि कोहरे के चलते दोनों फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। अब वापस बस से सभी विधायक गेस्ट हाउस पहुंच रहे हैं। 

गौरतलब है कि कोर्ट ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ईडी ने दस दिन की रिमांड मांगी थी, इस मामले में अब शुक्रवार को सुनवाई होगी। बता दें कि बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया। इस रेस में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का भी नाम था लेकिन फाइनल मुहर चंपई के नाम पर ही लगा। चंपई बहुमत का दावा करते हुए राज्यपाल से मुलाकात कर चुके हैं लेकिन उन्हें अभी तक सरकार बनाने का न्योता नहीं मिला है।  

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News