Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जस्टिस संजय कुमार मिश्रा को राज्यपाल ने दिलायी चीफ जस्टिस पद की शपथ

इसके साथ ही वे झारखंड के 14वें चीफ जस्टिस बन गए।

20 Feb 2023

जस्टिस संजय कुमार मिश्रा को राज्यपाल ने दिलायी चीफ जस्टिस पद की शपथ

रांची। झारखंड के नवनियुक्त चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा को सोमवार को राजभवन के बिरसा मंडप में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही वे झारखंड के 14वें चीफ जस्टिस बन गए।

इससे पूर्व मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जस्टिस संजय कुमार मिश्रा को झारखंड हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस की नियुक्ति संबंधी वारंट को हिंदी और अंग्रेजी अंग्रेजी में पढ़कर सुनाया।

मौके पर झारखंड हाई कोर्ट के सभी जज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, महाधिवक्ता राजीव रंजन, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश एवं महुआ माजी समेत कई अधिवक्ता एवं राज्य सरकार के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

जस्टिस संजय मिश्रा के पिता का नाम मारकंडा मिश्रा और माता का नाम ज्योतिर्मयी मिश्रा है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा टिकरा अपर प्राइमरी स्कूल में की है। वर्ष 1977 में पृथ्वीराज हाई स्कूल, बोलांगीर से हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा उत्तीर्ण की। 1982 में बोलनगीर के राजेंद्र कॉलेज से बीकॉम (ऑनर्स), एमकॉम 1984 में दिल्ली विश्वविद्यालय और एलएलबी की पढ़ाई 1987 में विधि संकाय दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरा की।

उल्लेखनीय है कि सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से जस्टिस संजय कुमार मिश्रा को झारखंड हाई कोर्ट का नया चीफ जस्टिस बनाए जाने की अधिसूचना बीते शुक्रवार को जारी की गई थी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 13 दिसंबर 2022 को जस्टिस संजय कुमार मिश्रा के नाम की अनुशंसा झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए केंद्र सरकार से की थी। झारखंड हाई कोर्ट में 20 दिसंबर से चीफ जस्टिस का पद रिक्त था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News