Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

इंडिगो की विमान संख्या 6ई 7562 उड़ान भरने ही वाला था कि उसके इंजन में तकनीकी खराबी आ गयी, जिसकी जानकारी पायलट ने तुरंत एयरपोर्ट अथॉरिटी को दी। सूचना मिलते ही यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया और रिपेयरिंग टीम को तकनीकी खराबी की जांच में लगा दिया गया।

18 Oct 2023

रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

रांची। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट के इंजन में अचानक खराबी आ गयी, जिसके बाद पायलट ने ऐनवक्त पर उड़ान रोक दी। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी और रिपेयरिंग टीम को तकनीकी खराबी की जानकारी दी। सूचना के बाद रिपेयरिंग टीम और इंजीनियर मौके पर पहुंचे और विमान में आयी तकनीकी खराबी की जांच शुरू की।

इंडिगो की विमान संख्या 6ई 7562 उड़ान भरने ही वाला था कि उसके इंजन में तकनीकी खराबी आ गयी, जिसकी जानकारी पायलट ने तुरंत एयरपोर्ट अथॉरिटी को दी। सूचना मिलते ही यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया और रिपेयरिंग टीम को तकनीकी खराबी की जांच में लगा दिया गया। इंडिगो की विमान रांची से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली थी। फ्लाइट में करीब डेढ़ सौ यात्री बैठे थे। लेकिन पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि उड़ान भरने से पहले ही इंडिगो की विमान संख्या 6ई 7562 के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसकी जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी को मिलते ही यात्रियों को विमान से बाहर निकाल दिया गया और विमान में आई तकनीकी खराबी की जांच में रिपेयरिंग टीम को लगा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि यह विमान रांची से कोलकाता के लिए उड़ान भरती है। लगभग डेढ़ सौ यात्री इस में बैठे हुए थे और कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाले थे लेकिन सही समय पर पायलट ने तकनीकी खराबी की जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी को दी, जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों को विमान से बाहर निकाल दिया गया और उन्हें विमान में आई तकनीकी खराबी की जानकारी दी गई।

जानकारी मिलने के बाद कई यात्रियों ने अपना टिकट कैंसिल करा लिया। कई यात्री अब भी इस इंतजार में बैठे हैं कि शायद एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से वैकल्पिक विमान का इंतजाम कराया जाएगा। कुछ यात्रियों ने विरोध जताते हुए कहा कि जब एक विमान में तकनीकी खराबी आई है तो विमान कंपनी को दूसरे विमान का इंतजाम करवाना चाहिए। क्योंकि, कई ऐसे यात्री हैं, जिन्हें बहुत जरूरी काम से कोलकाता जाना था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News