Please wait

मल्लिकार्जुन खड़गे झारखंड में साहिबगंज से 11 फरवरी को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की करेंगे शुरुआत

इस अभियान की शुरुआत को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

10 Feb 2023

मल्लिकार्जुन खड़गे झारखंड में साहिबगंज से 11 फरवरी को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की करेंगे शुरुआत

रांची। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को झारखंड आ रहे हैं। वे सुबह 10 बजे दुमका पहुंचेंगे। यहां से हेलिकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे। खड़गे साहिबगंज के गुमानी से हाथ-से-हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अभियान की शुरुआत को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारी शामिल होंगे। गुमानी मैदान का मंत्री आलमगीर आलम ने जायजा भी लिया है। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा झारखंड के सभी कांग्रेसी मंत्री, विधायक व जिलाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रणव झा ने कहा कि 26 जनवरी से कई राज्यों में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू हो चुका है। झारखंड में इसकी शुरुआत 11 फरवरी से की जाएगी। साहिबगंज के बरहरवा से इस अभियान की शुरुआत करने पर उन्होंने कहा कि ज्यादातर योजनाएं राजधानी से शुरू होती हैं लेकिन दुमका भी राज्य की उप राजधानी है। इसलिए यहां से कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी और राहुल गांधी के संदेश को पूरे देशभर में पहुंचाएंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News