Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रांची में होली और शब-ए-बारात पर सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी, सदर और बुंडू, सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

04 Mar 2023

रांची में होली और शब-ए-बारात पर सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

रांची। रांची में होली और शब-ए-बारात पर सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किये गए हैं।उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की ओर से विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिये आदेश जारी किया गया है। दोनों पर्व को देखते हुए संप्रदायिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए त्योहार के दौरान विशेष सतर्कता और निगरानी बरतने का आदेश उपायुक्त ने दिया है। उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी, सदर और बुंडू, सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

जिला के सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में होली एवं शब-ए-बारात पर्व के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए 06 मार्च के पूर्व थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक करने का आदेश दिया गया है, ताकि सांप्रदायिक सद्भाव, शांति व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था बनी रहे।

उपायुक्त ने सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध धारा 107 की कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News