Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पुलिस पर फायरिंग करने वाले टीएसपीसी उग्रवादी से एनआईए कर रही पूछताछ

उल्लेखनीय है कि पंकज करमाली मूल रूप से हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू गांव का रहने वाला है।

04 Feb 2023

पुलिस पर फायरिंग करने वाले टीएसपीसी उग्रवादी से एनआईए कर रही पूछताछ

रांची। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) पुलिस पर फायरिंग करने वाले तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के उग्रवादी से पूछताछ कर रही है।

एनआईए की रांची ब्रांच टीएसपीसी उग्रवादी पंकज करमाली को चार दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

उल्लेखनीय है कि पंकज करमाली मूल रूप से हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू गांव का रहने वाला है। बीते दस सितंबर, 2022 को हजारीबाग पुलिस ने पंकज करमाली सहित टीएसपीसी के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया था। इन पर बड़कागांव थाना क्षेत्र के तलसवार और कोयलंग बालू घाट पर लेवी के लिए हवाई फायरिंग और मारपीट के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने का आरोप है।

पुलिस ने इनके पास से 315 बोर का दो देशी कट्टा, 7.62 का एक पिस्टल, 315 बोर की 18 गोली, दो बाइक और पांच मोबाइल भी बरामद किया था। ये सभी टीएसपीसी के एरिया कमांडर दिनेश जी उर्फ़ रवि दस्ता के सक्रिय सदस्य हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News