वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
विशेष तौर पर अगर आप 24 घंटे पहले रांची से मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु सहित अन्य जगहों के लिए फ्लाइट बुक करने पर भारी-भरकम रकम चुकानी पड़ रही है।
रांची। रांची से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जाना महंगा हो गया है। इन दिनों यहां जाने के लिए फ्लाइट की टिकटें आसमान छू रही हैं। किराया इतना बढ़ गया है कि डोमेस्टिक फ्लाइट इंटरनेशनल फ्लाइट से भी ज्यादा महंगी हो गई है। विशेष तौर पर अगर आप 24 घंटे पहले रांची से मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु सहित अन्य जगहों के लिए फ्लाइट बुक करने पर भारी-भरकम रकम चुकानी पड़ रही है।
रांची से मुंबई तक के लिए फ्लाइट किराया आठ जून को 11,250 देना होगा। रांची से दिल्ली के लिए आपको 9,630 रुपये देने होंगे जबकि रांची से बेंगलुरु के लिए आपको 15,776 रुपये चुकाने होंगे। इसी तरह आने वाले दिनों में भी फ्लाइट का किराया काफी महंगा है।
रांची से मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु का किराया
तारीख - मुंबई - दिल्ली - बेंगलुरु
09 जून - 9,626 - 9,630 - 13,571
10 जून - 8965 - 8,348 - 11,786
11 जून - 8303 - 8,999 - 11, 786
10 जून से रांची से मुंबई के लिए सीधी विमान सेवा शुरू की जायेगी। साथ ही इंडिगो द्वारा 240 यात्रियों की क्षमता वाले विमान की सेवा शुरू की जायेगी। इससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। जुलाई से रांची से बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए आकाश एयरलाइंस द्वारा सीधी विमान सेवा शुरू की जायेगी।