Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

केंद्रीय गृह मंत्री हजारीबाग में बीएसएफ के स्थापना दिवस समारोह में हुए शामिल, ली परेड की सलामी

समारोह में बीएसएफ के सभी फ्रंटियर के महिला-पुरुष की टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। बीएसएफ के जवानों ने कई हैरतअंगेज करतब दिखाए। बीएसएफ के एयरविंग हेलीकॉप्टर, ऊंट और घुड़सवारी दस्ते, बाइक टीम, डॉग दस्ता, पैराग्लाइडिंग सहित अन्य दस्तों का भी प्रदर्शन किया।

01 Dec 2023

केंद्रीय गृह मंत्री हजारीबाग में बीएसएफ के स्थापना दिवस समारोह में हुए शामिल, ली परेड की सलामी

रांची (झारखंड), 01 दिसम्बर (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को हजारीबाग स्थित झांसी रानी परेड मैदान में बीएसएफ के 59वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली। गृह मंत्री ने बीएसएफ के जवानों को पदक देकर सम्मानित भी किया।

समारोह में बीएसएफ के सभी फ्रंटियर के महिला-पुरुष की टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। बीएसएफ के जवानों ने कई हैरतअंगेज करतब दिखाए। बीएसएफ के एयरविंग हेलीकॉप्टर, ऊंट और घुड़सवारी दस्ते, बाइक टीम, डॉग दस्ता, पैराग्लाइडिंग सहित अन्य दस्तों का भी प्रदर्शन किया।

बीएसएफ के डीजी नितिन अग्रवाल ने बीएसएफ के 59वें स्थापना दिवस पर सभी का स्वागत किया। साथ ही 1068 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि 193 बटालियन के साथ यह देश का सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा बल है। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में बीएसएफ ने 150 किलो हीरोइन जब्त किए हैं। साथ ही 150 किलो सोना जब्त किया है। पाकिस्तान के 90 ड्रोन को मार गिराया है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद जयंत सिन्हा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News