Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मां-बेटे मिलकर करते थे अवैध हथियारों की तस्करी, मुंगेर से कट्टा लाकर धनबाद में सौदा करते हुए गिरफ्तार

दरअसल मां-बेटे की इस जोड़ी का काम मौत का सामान बेचना है। धनबाद पुलिस ने इस मां-बेटे को दो पिस्टल और 14 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

30 Mar 2024

मां-बेटे मिलकर करते थे अवैध हथियारों की तस्करी, मुंगेर से कट्टा लाकर धनबाद में सौदा करते हुए गिरफ्तार

धनबाद। मां-बेटा, यह शब्द सामने आते ही ममता, दुलार और ढेर सारा प्यार जैसी बातें नजरों के सामने घूमने लगता है, लेकिन आज हम जिस मां-बेटे की बात कर रहे है उनके कारनामे इससे बिल्कुल उलट है। दरअसल मां-बेटे की इस जोड़ी का काम मौत का सामान बेचना है। धनबाद पुलिस ने इस मां-बेटे को दो पिस्टल और 14 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

शनिवार को धनबाद एसएसपी हरदीप पी जनार्दन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस शातिर मां-बेटे के कारनामों का खुलासा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव को भयमुक्त तथा शांतिपूर्ण वातावरण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि अवैध हथियार की हो रही खरीद विक्री एवं गैर कानूनी उपयोग पर पूर्ण रोक लगाने के लिए एसडीपीओ निरसा के नेतृत्व में उनके सहयोग हेतु एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित की है। इस टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर 50 वर्षीय एक महिला और उसके पुत्र को अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली थी कि निरसा आरती होटल, कंचनडीह के सामने भुईयाधौड़ा की महिला और उसका पुत्र मुंगेर से अवैध देशी कट्टा, पिस्टल लाकर निरसा थाना क्षेत्र एवं इसके आस-पास के थाना क्षेत्रों के लोगो को बेचते हैं।

सूचना के आधार पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने छापामारी करते हुए महिला उषा देवी एवं उसके पुत्र कृष्णा यादव को 7.65 एमएम के 2 कंट्री मेड पिस्टल, 7.65 एमएम के 2 खाली मैगजीन और 7.65 एमएम के 14 जींदा कारतूस के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि यह मां-बेटे काफी दिनों से इस धंधे से जुड़े हुए थे और इनके ग्राहक हथियारों के लिए इनसे सीधे संपर्क करते थे। जिसके बाद यह दोनों शातिर मां-बेटे हथियारों को बड़े ही आराम से पुलिस को चकमा देते हुए अपने ग्राहकों तक उन खतरनाक हथियारों को पहुंचा देते थे। उन्होंने बताया कि फिलहाल गिरफ्तार मां बेटे से पूछताछ जारी है।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला प्रशासन ने 12 चेक पोस्ट के साथ-साथ इंटर डिस्ट्रिक्ट एवं इंट्रा डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्ट भी बनाए है। साथ ही 21 फ्लाइंग स्क्वायड टीम की तैनाती की गई है। अन्य राज्य या अन्य जिले से धनबाद में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच कर अवैध हथियार, नकद राशि, शराब व अन्य प्रतिबंधित वस्तु लेकर घूम रहे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि अब तक आर्म्स एक्ट, एससी / एसटी, दंगा, वाहन चोरी करने वाले 2400 अपराधियों की सूची बनाई गई है। पुलिस द्वारा एक-एक व्यक्ति के घर जाकर वेरिफिकेशन किया जा रहा है। साथ ही बताया कि पुलिस ने 14 अपराधियों के विरुद्ध क्राइम कंट्रोल एक्ट लगाने की अनुशंसा की है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News