Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से 24 मार्च तक, 17 कार्यदिवस होंगे

तीन मार्च को वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट सदन में रखा जाएगा।

10 Feb 2023

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से 24 मार्च तक, 17 कार्यदिवस होंगे

रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से 24 मार्च तक होगा। इस बार सत्र में 17 कार्यदिवस होंगे। झारखंड विधानसभा ने बजट सत्र के कार्यक्रमों की सूचना जारी कर दी है। 27 मार्च को सदन में राज्यपाल का अभिभाषण होगा। एक मार्च को वित्तीय वर्ष 2022-23 का द्वितीय अनूपूरक बजट सदन में रखा जाएगा। तीन मार्च को वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट सदन में रखा जाएगा।

17 कार्य दिवस इस प्रकार के होंगे

27 फरवरी- राज्यपाल का अभिभाषण और शोक प्रस्ताव

28 फरवरी- प्रश्नकाल और राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव

1 मार्च- प्रश्नकाल, तृतीय अनुपूरक बजट का सदन में रखा जाना

2 मार्च- प्रश्नकाल, तृतीय अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद

3 मार्च- प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट सदन में रखा जाना

4 मार्च- प्रश्नकाल, बजट पर चर्चा

5 मार्च से 12 मार्च तक विधानसभा की बैठकें स्थगित रहेंगी

13 मार्च- प्रश्नकाल, अनुदान मांगों पर चर्चा

14 मार्च- प्रश्नकाल, अनुदान मांगों पर चर्चा, सरकार का उत्तर और मतदान

15 मार्च- प्रश्नकाल, अनुदान मांगों पर चर्चा, सरकार का उत्तर और मतदान

16 मार्च- प्रश्नकाल, अनुदान मांगों पर चर्चा, सरकार का उत्तर और मतदान

17 मार्च- प्रश्नकाल, अनुदान मांगों पर चर्चा, सरकार का उत्तर और मतदान

18 मार्च- प्रश्नकाल, अनुदान मांगों पर चर्चा, सरकार का उत्तर और मतदान

19 मार्च- विधानसभा की बैठक नहीं होगी

20 मार्च- प्रश्नकाल, अनुदान मांगों पर चर्चा, सरकार का उत्तर और मतदान

21 मार्च- प्रश्नकाल, अनुदान मांगों पर चर्चा, सरकार का उत्तर और मतदान

22 मार्च- प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक और अन्य राजकीय कार्य

23 मार्च- प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक और अन्य राजकीय कार्य, गैर सरकारी संकल्प

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News