Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

साहिबगंज लाया गया रेबिका हत्याकांड का मुख्य आरोपी मैनुल अंसारी

विगत वर्ष 17 दिसंबर 2022 को बोरियो प्रखंड के संथाली गांव के मोमिन टोला में नव निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे से रेबिका पहाड़िन के शव के अलग-अलग टुकड़े मिले थे। पैर के नाखून में लगी नेल पॉलिश को देखकर रेबिका की पहचान उसकी बड़ी बहन शीला पहाड़िन ने की थी।

18 Feb 2023

साहिबगंज लाया गया रेबिका हत्याकांड का मुख्य आरोपी मैनुल अंसारी

रेबिका पहाड़िन हत्याकांड के मुख्य आरोपी मैनुल अंसारी को दिल्ली में गिरफ्तारी के बाद 18 फरवरी को साहिबगंज लाया गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह फरार चल रहा था। हत्याकांड को अंजाम देकर वह फरार हो गया था। गिरफ्तारी के डर से वह दिल्ली में जाकर छुपा था। पुलिस उसे लगातार तलाश रही थी। बोरियो थाना प्रभारी जगरनाथ पान को उसे दिल्ली में छुपे होने की गुप्त सूचना मिली।

सूचना पाकर थाना प्रभारी गुपचुप तरीके से दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली पुलिस के सहयोग से उसके दोनों बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों बेटे की निशानदेही पर उसे 17 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्याकांड को अंजाम देने के 62 दिनों बाद उसकी गिरफ्तारी हुई। यह जानकारी 18 फरवरी को एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने पत्रकारों को दी।

विगत वर्ष 17 दिसंबर 2022 को बोरियो प्रखंड के संथाली गांव के मोमिन टोला में नव निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे से रेबिका पहाड़िन के शव के अलग-अलग टुकड़े मिले थे। पैर के नाखून में लगी नेल पॉलिश को देखकर रेबिका की पहचान उसकी बड़ी बहन शीला पहाड़िन ने की थी। पुलिस हत्याकांड मामले के और आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम रेबिका के पति दिलदार अंसारी, दिलदार की पहली पत्नी शरेजा खातून, भाई मो। महताब अंसारी, आमिर हुसैन, बहन गुलेरा खातून, मां मरियम निशा, पिता मुस्तकीम अंसारी, जरीना खातून, मैनुल हक मोमिन और शहरबानो खातून हैं। सभी गिरफ्तार आरोपी फिलहाल जेल में बंद हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News