Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नवादा पहुंची झारखंड पुलिस, ठगी करनेवाले मामा - भांजा गिरफ्तार

आरोपी स्वर्ण व्यवसायी फरार बताए जा रहे हैं। ठगी के मामले में 15 भर का जेवर ठगी करने वाला मामा भांजा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

08 Aug 2024

नवादा पहुंची झारखंड पुलिस, ठगी करनेवाले मामा - भांजा गिरफ्तार

नवादा। नवादा पहुंची झारखंड के कोडरमा जिले के सतगांव थाना पुलिस ने गुरुवार को नवादा-गया रोड स्थित स्वर्ण व्यवसायी टूटू राज ज्वेलर्स के मालिक विक्की कुमार के घर पर छापेमारी की। हालांकि, पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं।

आरोपी स्वर्ण व्यवसायी फरार बताए जा रहे हैं। ठगी के मामले में 15 भर का जेवर ठगी करने वाला मामा भांजा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। स्वर्ण व्यवसायी विक्की कुमार पर ठगी के करीब 15 भर सोने के जेवरात खरीदने का आरोप है। बताया जा रहा है कि कोडरमा जिले के मर्चोई गांव में साधु के वेश में रहे दो ठग एक दंपती से 15 भर सोने के जेवरात की ठगी की वारदात को अंजाम दिया था।

वहीं, पीड़ित दंपती ने इस घटना की लिखित शिकायत स्थानीय पुलिस में की है।

ठगी की इस वारदात के बाद झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावा थाना की पुलिस ने आरोपी दो ठग को नवादा जिले के बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के तकिया पर मोहल्ले से गिरफ्तार कर ठगी की गई सोने की बरामदगी में जुटी है। दोनों साधु के वेश में ठग रिश्ते में मामा-भांजा बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर दोनों ठग साधु के वेश में झारखंड के कोडरमा जिले के मर्चोई गांव के निवासी सुधीर सिंह के घर से 15 भर के सोने के गहने को लेकर रफूचक्कर हो गए थे। झारखंड के कोडरमा जिले की सतगावां पुलिस ने बताया कि दोनों ठगों द्वारा नवादा में सोने के जेवरात को बेचा गया था.

फिलहाल झारखंड पुलिस दोनों ठग को अपने हिरासत में लेकर स्वर्ण व्यवसायी के घर पहुंची और छापेमारी की।

स्वर्ण व्यवसायी विक्की कुमार फरार बताया जा रहा है। पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों ठग नवादा शहर के तकिया पर मोहल्ले में एक किराए के मकान में रह कर साधु का रूप धारण कर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। गिरफ्तार ठग मो. शमशाद और मो. चुन्नू बताए जाते हैं। झारखंड पुलिस फरार स्वर्ण कारोबारी और अन्य ठगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नवादा पहुंची झारखंड पुलिस, ठगी करनेवाले मामा - भांजा गिरफ्ता
आरोपी स्वर्ण व्यवसायी फरार बताए जा रहे हैं। ठगी के मामले में 15 भर का जेवर ठगी करने वाला मामा भांजा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News