Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कंचनजंघा ट्रेन हादसे के बाद पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने 24 ट्रेनों का रूट बदला

पूसीरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने बताया है कि 16 जून को अगरतला से रवाना हुई 43174 डाउन अगरतला-सियालदह कंचनजंघा एक्सप्रेस को आज सुबह करीब 08.55 बजे पूसीरे के कटिहार डिवीजन के अंतर्गत रंगापानी और चत्तरहाट स्टेशन के बीच कंटेनर ले जा रही मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी।

17 Jun 2024

 कंचनजंघा ट्रेन हादसे के बाद पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने 24 ट्रेनों का रूट बदला

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (पूसीरे) ने कंचनजंघा एक्सप्रेस हादसे के बाद 24 ट्रेनों का रूट बदला है। इन ट्रेनों को न्यू जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी जंक्शन, बागडोगरा और अलुआबारी रोड मार्ग से डायवर्ट किया गया है।

पूसीरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने बताया है कि 16 जून को अगरतला से रवाना हुई 43174 डाउन अगरतला-सियालदह कंचनजंघा एक्सप्रेस को आज सुबह करीब 08.55 बजे पूसीरे के कटिहार डिवीजन के अंतर्गत रंगापानी और चत्तरहाट स्टेशन के बीच कंटेनर ले जा रही मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से करीब 10 किमी दूर है।

उन्होंने बताया कि कंचनजांघा एक्सप्रेस के पीछे की ओर से 4 डिब्बे तथा कंटेनर ले जाने वाली ट्रेन के 5 वैगन पटरी से उतर गए, जिससे अप तथा डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई। ट्रेन के मार्ग में सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए तथा प्रसारित किए गए हैं। साथ ही ट्रेनों का परिचालन न्यू जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी जंक्शन, बागडोगरा और अलुआबारी रोड मार्ग से डायवर्ट किया गया है।

डायवर्ट की गयी ट्रेनें

1. 17.06.24 की 19602 न्यू जलपाईगुड़ी- उदयपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस।

2. 16.06.24 की 20503 डिब्रूगढ़- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस।

3. 16.06.24 की 12423 डिब्रूगढ़- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस।

4. 16.06.24 की 01666 अगरतला- रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन।

5. 16.06.24 की 12377 सियालदह- न्यू अलीपुरद्वार पदातिक एक्सप्रेस।

6. 14.06.24 की 06105 नागरकोइल जंक्शन- डिब्रूगढ़ स्पेशल।

7. 16.06.24 की 20506 नई दिल्ली- डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस।

8. 16.06.24 की 12424 नई दिल्ली- डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस।

9. 17.06.24 की 22301 हावड़ा- न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस।

10. 17.06.24 की 12346 गुवाहाटी- हावड़ा सरायघाट एक्सप्रेस।

11. 17.06.24 की 12505 कामाख्या- आनंद विहार नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस।

12. 17.06.24 की 12510 गुवाहाटी- बेंगलुरु एक्सप्रेस।

13. 17.06.24 की 22302 न्यू जलपाईगुड़ी- हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस।

14. 17.06.24 की 15620 कामाख्या- गया एक्सप्रेस।

15. 17.06.24 की 15962 डिब्रूगढ़- हावड़ा कामरूप एक्सप्रेस।

16. 17.06.24 की 15636 गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस।

17. 17.06.24 की 15930 न्यू तिनसुकिया-ताम्बरम एक्सप्रेस।

18. 17.06.24 की 13148 बामनहाट-सियालदह उत्तर बंगा एक्सप्रेस।

19. 17.06.24 की 22504 डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी एक्सप्रेस।

20. 17.06.24 की 13142 न्यू अलीपुरद्वार- सियालदह तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस।

21. 17.06.24 की 12344 हल्दीबाड़ी- सियालदह दार्जिलिंग मेल।

22. 17.06.24 की 12378 न्यू अलीपुरद्वार- सियालदह पदातिक एक्सप्रेस।

23. 17.06.24 की 15651 गुवाहाटी- जम्मू तवी लोहित एक्सप्रेस।

24. 17.06.24 की 15658 कामाख्या- दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News