Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

धर्मशाला स्टेडियम की चार पिचों पर लगेगी आर्टिफिशियल घास

मंगलवार को एचपीसीए के महासचिव अवनीश परमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन धर्मशाला ने क्रिकेट खिलाड़ियों को और अधिक सुविधाएं देने के लिए कदम बढ़ाया है।

02 Apr 2024

धर्मशाला स्टेडियम की चार पिचों पर लगेगी आर्टिफिशियल घास

धर्मशाला। स्थानीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भी इंटरनेशनल स्तर के फुटबॉल व गोल्फ मैदानों की तरह एसआईएस पिच तकनीक के तहत आर्टिफिशियल घास लगाई जाएगी। स्टेडियम में मुख्य दो पिचों और दो अभ्यास की पिचों पर आर्टिफिशियल घास लगाई जाएगी।

मंगलवार को एचपीसीए के महासचिव अवनीश परमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन धर्मशाला ने क्रिकेट खिलाड़ियों को और अधिक सुविधाएं देने के लिए कदम बढ़ाया है। इसके चलते ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल व गोल्फ सहित अन्य खेल मैदानों में प्रयोग की जाने वाली आर्टिफिशियल घास अब क्रिकेट के मैदानों पर लगाया जा रहा है। उन्होेंने बताया कि एचपीसीए व संबंधित कंपनी की ओर से ट्रायल तौर पर धर्मशाला स्टेडियम की कुल चार पिचों पर आर्टिफिशियल घास लगाने का प्रपोजल बनाया गया है। इनमें मुख्य दो पिचें और दो प्रैक्टिस पिचों पर आर्टिफिशियल घास लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा गेंदबाज के रनरअप एरिया में भी आर्टिफिशियल घास लगाई जाएगी। भविष्य में अन्य मैदानों पर भी इसका प्रयोग किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में टेस्ट, वनडे, टी-20, आईपीएल व घरेलू सहित अन्य सभी प्रकार के क्रिकेट मैचों के आयोजनों का जिम्मा संभाल रहा है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को धर्मशाला स्टेडियम व प्रैक्टिस एरिया में बेहतरीन सुविधा देने के लिए अब एसआईएस कंपनी से हाईब्रिड पिच टेक्नोलॉजी के कार्य करवाए जा रहे हैं। एसआईएस कंपनी के फांउडर व ऑनर जॉर्ज मुलान पहले ही एचपीसीए पदाधिकारियों से मुलाकात करने के साथ ही धर्मशाला स्टेडियम का विजिट भी कर चुके हैं। इस तकनीक को इंटरनेशनल क्रिकेट कांउसिंल भी मंजूरी दे चुकी है और यूनाइटेड किंगडम में क्रिकेट में इसका सफल ट्रायल भी हो चुका है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News