Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अनुष्का शर्मा का करियर तबाह करना चाहते थे करण जौहर, वायरल वीडियो पर विवेक अग्निहोत्री भड़के

करण जौहर के एक पुराने वीडियो पर विवेक अग्निहोत्री का रिऐक्शन चर्चा में है

06 Apr 2023

अनुष्का शर्मा का करियर तबाह करना चाहते थे करण जौहर, वायरल वीडियो पर विवेक अग्निहोत्री भड़के

करण जौहर पर नेपोटिजम को बढ़ावा देने के आरोप लंबे वक्त से लग रहे हैं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें करण खुद कहते दिख रहे हैं कि वह अनुष्का शर्मा का करियर खत्म करना चाहते थे। अपूर्व असरानी ने इस वीडियो को ट्वीट करके लिखा है कि इनसाइडर-आउटसाइडर डिबेट का यह एक सही पॉइंट है। वहीं विवेक अग्निहोत्री ने भी इस वीडियो को देखकर अपना गुस्सा निकाला है। उन्होंने लिखा है कि कुछ लोगों का शौक दूसरों का करियर तबाह करना होता है। 

करण जौहर का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल है। इसमें वह अनुष्का शर्मा को देखते ही रिजेक्ट करने की बात बता रहे हैं। इस वीडियो पर कई लोग अपना गुस्सा जता रहे हैं। द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और फिल्म एडिटर अपूर्व असरानी का रिऐक्शन भी चर्चा में है। वीडियो 2016 के एक इवेंट का है। वीडियो पर विवेक अग्निहोत्री ने कमेंट किया है, किसी का शौक सिर्फ लोगों का करियर बनाना और तबाह करना है। अगर बॉलीवुड गटर में है तो कुछ लोगों की टैलेंटेड आउटसाइडर्स के खिलाफ 'बैकरूम' पॉलिटिक्स की वजह से है।

अपूर्व असरानी ने करण की बात कोट करते हुए लिखा है, कि करण जौहर ने भले ही मजाक में कहा है लेकिन मुझे यकीन है कि इनसाइडर-आउटसाइडर डिबेट शुरू करने के लिए योग्य पॉइंट है। इस वीडियो में करण जौहर बोल रहे हैं, मैं पूरी तरह से अनुष्का के करियर का खून करना चाहता था। क्योंकि जब आदित्य चोपड़ा ने मुझे उसकी इमेज दिखाई तो मेरा रिऐक्शन था, नहीं नहीं पागल हो क्या, तुम इसको साइन कर रहे हो, दिमाग खराब है। इस अनुष्का शर्मा को साइन करने की कोई जरूरत नहीं है।

एक और लीड ऐक्ट्रेस थी, मैं चाहता ता कि आदी उसको साइन करें। पीछे से मैं पूरी तरह से अनुष्का को नुकसान पहुंचा रहा था। रब ने बना दी जोड़ी भी मैंने बेमन से देखी थी। लेकिन जब मैंने बैंड बाजा बारात देखी तो अनुष्का को फोन करके माफी मांगी और कॉम्प्लिमेंट दिया। माफी इसलिए क्योंकि मैंने पूरी तरह से एक अद्भुत टैलेंट को बर्बाद कर दिया होता। करण की बात सुनकर अनुष्का वहां बैठकर हंसती दिखाई दीं। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News