Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

करण जौहर ने किया ऐलान, 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-3' पर बनेगी वेबसीरीज

अब तीसरे भाग में करण जौहर किसे लॉन्च करेंगे, फिल्म जगत में इस बात पर चर्चा चल रही है। इसे लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आई है। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-3' कोई फिल्म नहीं बल्कि सीरीज होगी।

01 Apr 2024

करण जौहर ने किया ऐलान, 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-3' पर बनेगी वेबसीरीज

करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और रातों-रात स्टार बन गए। इसके बाद इसका सीक्वल आया 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' इसमें टाइगर श्रॉफ के साथ अनन्या पांडे और तारा सुतारिया ने अभिनय किया था। अब तीसरे भाग में करण जौहर किसे लॉन्च करेंगे, फिल्म जगत में इस बात पर चर्चा चल रही है। इसे लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आई है। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-3' कोई फिल्म नहीं बल्कि सीरीज होगी।

अब ओटीटी का जमाना है। लगातार वेबसीरीज़ आ रही हैं। बड़े-बड़े एक्टर्स भी अब ओटीटी की ओर रुख कर चुके हैं। करण जौहर 12 साल पहले फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' लेकर आए थे। फिल्म को खूब रिस्पॉन्स मिला। फिर दूसरा भाग आया। अब करण जौहर ने तीसरे पार्ट को लेकर अपडेट दिया है। इस बार यह कोई फिल्म नहीं बल्कि एक वेब सीरीज होने वाली है। इसके लिए पुनीत मल्होत्रा फाइनल हो चुके हैं और रीमा माया इस सीरीज का निर्देशन करेंगी। करण जौहर ने हाल ही में इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा कि हम तीसरे पार्ट को वेब सीरीज के तौर पर बनाने की योजना बना रहे हैं। इसका निर्देशन रीमा माया करेंगी।

उन्होंने कहा कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के डिजिटल वर्जन का डायरेक्शन रीमा माया अपने तरीके से करेंगी, मेरा नहीं। अगर मैं रीमा माया की दुनिया में प्रवेश करता हूं, तो मैं इसे और अधिक मायावी बना दूंगा, जैसा कि उसके नाम से पता चलता है। मैं चाहता हूं कि यह उसकी आवाज़ हो और उसकी श्रृंखला होगी।"

रीमा माया एक लेखिका, निर्देशक और कैटनिप प्रोडक्शन हाउस की सह-संस्थापक हैं। वह एक स्वतंत्र फिल्म निर्माता हैं। ''नोक्टर्नल बर्गर'' के लिए उन्हें सनडांस फिल्म फेस्टिवल में सराहा गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News