Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कार्तिक आर्यन ने करण जौहर के साथ अपने मतभेदों पर किया खुलासा

कार्तिक ने कहा, “वो बहुत पुरानी बात हो गई। कई बार बहुत मिस कम्यूनिकेशन होता है और कई बार बहुत चीजें रेशो से बाहर भी चली जाती हैं। ऐसी बातें लिखी जाती हैं, जिनका अलग मतलब निकाला जाता है। किसी भी चीज को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है।”

10 Jun 2024

कार्तिक आर्यन ने करण जौहर के साथ अपने मतभेदों पर किया खुलासा

बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में अपनी सही जगह बनाने वाले कार्तिक आर्यन फिलहाल फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ की वजह से चर्चा में हैं। वो 14 जून को फिल्म के साथ दर्शकों से मिलने आ रहे हैं। इसलिए कार्तिक इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में फिल्म ‘दोस्ताना-2’ छोड़ने को लेकर टिप्पणी की।

कार्तिक ने कहा, “वो बहुत पुरानी बात हो गई। कई बार बहुत मिस कम्यूनिकेशन होता है और कई बार बहुत चीजें रेशो से बाहर भी चली जाती हैं। ऐसी बातें लिखी जाती हैं, जिनका अलग मतलब निकाला जाता है। किसी भी चीज को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है।”

वह आगे कहते हैं, “मैं इन सब चीजों पर तब भी चुप था और अब भी हूं। मैं सिर्फ 100 पर्सेंट काम करता हूं। जब भी इस तरह की बातें मेरे कानों में आती हैं तो मैं चुपचाप बैठ जाता हूं। मैं उन चीजों में ज्यादा घुसता नहीं हूं और ना कुछ साबित करने से मुझे कुछ मिलता है।”

इस बीच सूत्रों के मुताबिक कार्तिक और करण के बीच विवाद सुलझ गया है। 2023 में मेलबर्न का भारतीय फिल्म महोत्सव में करण जौहर ने कार्तिक आर्यन की तारीफों के पुल बांधे थे। उनकी फिल्मों की सराहना हुई।कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल एक्टर कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म चंदू चैंपियन के प्रमोशन में जुटे हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 14 जून को रिलीज होगी। इसके अलावा एक्टर के पास भूल भुलैया 3 फिल्म है, जिसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी और विद्या बालन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News